इंडिया ए टीम को श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के खिलाफ 2026 के बाद ट्राई सीरीज में हिस्सा लेना है। 9 जून से शुरू होने वाले इस ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान 14 मई को कर दिया गया। इस टूर्नामेंट के लिए इंडिया ए की कप्तानी तिलक वर्मा को सौंपी गई और इस टीम में कई युवा टैलेंट को मौका दिया गया। इस टूर्नामेंट के लिए इंडिया ए को फेवरेट माना जा रहा है, लेकिन इस टीम की बेस्ट प्लेइंग 11 क्या हो सकती है जानते हैं।

वैभवप्रियांश कर सकते हैं ओपन
श्रीलंका में खेले जाने वाले इस ट्राई सीरीज में इंडिया ए के लिए पारी की शुरुआत वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या कर सकते हैं जबकि तीसरे नंबर पर कप्तान तिलक वर्मा बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं। 2026 में ये तीनों बल्लेबाज ही शानदार खेल दिखा रहे हैं और श्रीलंका में इनसे इसी तरह की बैटिंग की उम्मीद रहेगी। इंडिया ए की बैटिंग क्रम में चौथे नंबर पर रियान पराग हो सकते हैं जो इस टूर्नामेंट के लिए टीम के उपकप्तान भी हैं।
इंडिया ए की बैटिंग लाइनअप में 5वें नंबर पर ऑलराउंडर आयुष बदोनी हो सकते हैं जो शानदार बैटर हैं साथ ही साथ वो ऑफस्पिन गेंदबाजी विकल्प भी उपलब्ध करवाते हैं। छठे नंबर पर बैटिंग के लिए विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह आ सकते हैं जो आईपीएल के इस सीजन में पंजाब किंग्स के लिए जमकर रन बना रहे हैं। निशांत सिंधू 7वें स्थान पर हो सकते हैं जो ऑलराउंडर हैं और निचले क्रम पर उपयोगी बैटर होने के साथसाथ बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं।
इंडिया ए की बैटिंग क्रम में 8वें स्थान पर हर्ष दुबे हो सकते हैं जो अच्छे बैटर हैं साथ ही साथ वो स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। इस टीम में तेज गेंदबाज के रूप में यश ठाकुर को शामिल किया जा सकता है जो डेथ ओवर स्पेशलिस्ट हैं जबकि दूसरे तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज हो सकते हैं जो 2026 में कमाल की बॉलिंग कर रहे हैं। इस टीम में विशेषज्ञ स्पिनर के रूप में विप्रज निगम को शामिल किया जा सकता है जो रिस्ट स्पिनर हैं।
श्रीलंका एअफगानिस्तान ए के खिलाफ ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए की बेस्ट प्लेइंग 11
प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा , रियान पराग , आयुष बदोनी , प्रभसिमरन सिंह , निशांत सिंधू , हर्ष दुबे , यश ठाकुर , अंशुल कंबोज , विप्रज निगम ।
ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए की टीम
तिलक वर्मा , प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग , आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह , कुमार कुशाग्र , विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान।
वैभव के टीम इंडिया में आने की आहट, टी20 ही नहीं यूथ वनडे में भी तगड़ा रिकॉर्ड; ठोक चुके हैं 852 गेंदों पर 1412 रन
वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय अंडर 19 टीम का प्रतिनिधित्व किया है, लेकिन अब उन्हें इंडिया ए टीम में ट्राई सीरीज के लिए जगह दी गई है। भारतीय चयनकर्ता अब वैभव को बड़े स्टेज के लिए तैयार कर रहे हैं और संभव है कि वो भारत के लिए जल्दी ही खेलते हुए नजर आएं।



