CrimeIndia

उल्हासनगर में पुलिस में शिकायत के बाद महिला पर बेरहमी से हमला, बाल काटकर चप्पलों की माला पहनाई

Ulhasnagar Attack on Woman News: उल्हासनगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद गुस्से में आकर एक महिला और उसके परिवार वालों की बेरहमी से पिटाई करने की चौंकाने वाली घटना सामने आयी है। यह घटना शुक्रवार को विठ्ठलवाडी स्टेशन रोड, उल्हासनगर कैंप 3 के हडकमाटा इलाके की है। दिडहाडे हुई मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने से यह घटना शहर में चर्चा में है।

उल्हासनगर में पुलिस में शिकायत के बाद महिला पर बेरहमी से हमला, बाल काटकर चप्पलों की माला पहनाई
उल्हासनगर में पुलिस में शिकायत के बाद महिला पर बेरहमी से हमला, बाल काटकर चप्पलों की माला पहनाई

आरोप है कि आरोपियों ने महिला पर हमला किया, उसके बाल काटे और उसके गले में चप्पलों की माला बांधकर उसे निर्वस्त्र कर दिया।ल। इस घटना से इलाके में भारी आक्रोश है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता कांता प्रेम राजपूत अपनी बहन गीता राजपूत और बेटी अंजली के साथ शिकायत दर्ज कराने के लिए स्थानीय सेंट्रल पुलिस स्टेशन जा रही थीं। इसी दौरान सुबह करीब 10 बजे हडकमाटा चौक की एक गली में आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। नितिन थोरात ने महिला के सिर पर लकड़ी के डंडे से वार किया, जबकि अन्य आरोपियों ने लाठियों से उसकी पिटाई की।

पुलिस में शिकायत करने पर निकाला गुस्सा

शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने महिला के बाल काटकर और उसके गले में बांधकर उसे प्रताड़ित और अपमानित किया। इस दौरान कुछ युवक अपने मोबाइल फोन पर वीडियो बना रहे थे। शिकायतकर्ता की बहन और बेटी को भी पीटा गया और वे घायल हो गईं। आरोपी ने शिकायत वापस न लेने पर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। पूरी घटना इलाके के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इस मामले में सेंट्रल पुलिस ने ज्युली वाघरी, विणु वाघरी, पप्पी वाघरी, नितीन थोरात, रोहित वाघरी, सोनु उर्फ बालू वाघरी, महेश वाघरी तथा अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध दर्ज किया है।

ये भी पढ़े:

तीन दिन के रिमांड

सेंट्रल पुलिस स्टेशन के इंचार्ज शंकर अवताडे ने इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओ के साथ किए गए इस दुर्व्यवहार तथा पिटाई के मामले में अब तक तीन किया जा चुका तथा जिन्हें स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया, जहां पुलिस के आग्रह पर न्यायाधीश ने तीन दिन के रिमांड पर रखे जाने के आदेश दिए है। शेष को जल्द गिरफ्तार करने की बात शंकर अवताडे ने कही।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply