DharamIndiaTrending

Chandra Gochar: 16 मई को चंद्रमा का उच्च राशि में होगा गोचर, 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, होगा धन लाभ

Chandra Gochar: चंद्रमा 16 मई को मेष राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि वृषभ में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा का यह गोचर 16 मई की रात 10 बजकर 47 मिनट पर होगा। उच्च राशि में प्रवेश करते ही चंद्रमा का बल बढ़ेगा और कुछ राशियों को जीवन में बेहद शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। इन राशियों को करियर से लेकर पारिवारिक जीवन तक अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए विस्तार से जान लेते हैं इन राशियों के बारे में। 

Chandra Gochar: 16 मई को चंद्रमा का उच्च राशि में होगा गोचर, 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, होगा धन लाभ
Chandra Gochar: 16 मई को चंद्रमा का उच्च राशि में होगा गोचर, 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, होगा धन लाभ

वृषभ राशि 

चंद्रमा आपकी राशि में प्रवेश करते ही उच्च स्थिति प्राप्त करेंगे इसलिए चंद्रमा का गोचर आपके लिए बेहद शुभ रह सकता है। आपकी मानसिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अगर कोई काम अटका हुआ था तो वो पूरा हो सकता है। भाग्य का आपको साथ मिलेगा और करियर क्षेत्र में उन्नति आप पाएंगे। इस राशि के कुछ जातकों को निवेश किए गए धन से भी लाभ मिलने की उम्मीद है। 

कन्या राशि

चंद्रमा का गोचर आपके भाग्य भाव में होगा इसलिए 16 मई के बाद आपको भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। जो लोग रोजगार की तलाश में थे उनको मनचाही जगह पर नौकरी करने का मौका मिल सकता है। इसके साथ ही आप विदेश यात्रा भी इस दौरान कर सकते हैं। आपकी एकाग्रता में वृद्धि देखने को मिलेगी जिसके चलते आप उलझे हुए मुद्दों को भी सुलझा सकते हैं। सामाजिक स्तर पर गणमान्य लोगों से आपको मुलाकात होने की संभावना है। 

कुंभ राशि

चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव में होगा जिसे सुख का भाव भी कहा जाता है। इस भाव में चंद्रमा का गोचर आपको पारिवारिक जीवन में सुखद फल दिलाएगा। इसके साथ ही किस्मत भी आपका साथ देगी और धन लाभ के मौके बनेंगे। अगर आपने कहीं निवेश किया था तो आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इस राशि के विद्यार्थी शिक्षा क्षेत्र में उन्नति पाएंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होंगे। सेहत में भी कुंभ राशि वालों को अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply