CricketIndiaTrending

CSK के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद पर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने तोड़ी चुप्पी, कहा “मुझे नही लगता कि….

Ruturaj Gaikwad: आईपीएल 2026 में कल रात चेन्नई सुपर किंग्स का सामना लखनऊ सुपर जायंटस की टीम से हुआ. इस मैच में टॉस जीतकर एलएसजी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए. इस दौरान कार्तिक शर्मा ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए.

CSK के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद पर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने तोड़ी चुप्पी, कहा “मुझे नही लगता कि….
CSK के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद पर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने तोड़ी चुप्पी, कहा “मुझे नही लगता कि….

वहीं जब एलएसजी की टीम बल्लेबाजी के लिए आई तो मात्र 16.4 ओवरों में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. लखनऊ के लिए मिचेल मार्श ने 38 गेंदों में 90 रनों की विस्फोटक पारी खेली. LSG से मिली शर्मनाक हार पर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

LSG से मिली हार के बाद प्लेऑफ की उम्मीदों को लगा झटका

चेन्नई सुपर किंग्स इस मैच से पहले प्लेऑफ की प्रबल दावेदार लग रही थी. टीम के 11 मैचों में 12 अंक थे और वो पॉइंट्स टेबल में नंबर 5 पर मौजूद थी, लेकिन अब हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम नंबर 6 पर पहुंच गई है. वहीं 12 मैचों में अब टीम के 12 अंक हैं और 1 मैच में भी शिकस्त मिली तो अधिकारिक रूप से सीएसके प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी.

LSG से मिली शर्मनाक हार के बाद CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि

“कभीकभार विरोधी टीम आपसे अच्छा क्रिकेट खेल सकती है और आपको इसे स्वीकार करना होता है. बल्लेबाजी के नजरिए से देखा जाए तो कार्तिक की 70 रन की पारी शानदार रही. आखिरी दो मैचों को देखते हुए पूरा भरोसा है कि हमारी बैटिंग काम कर रही है. बॉलिंग में आज खराब दिन रहा.”

अंतिम 2 मैचों पर Ruturaj Gaikwad ने कही ये बात

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अब इस लीग में 12 मैच खेल चुकी है और इस सीजन उन्हें सिर्फ 2 मैच ही खेलने हैं. इन 2 मैचों में से एक मैच चेन्नई को अपने होम टाउन चेन्नई में खेलना है, जबकि दूसरा मैच गुजरात में खेलना है, ऐसे में टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने इन 2 मैचों के बारे में बात करते हुए कहा कि

“पहली चुनौती तो चेन्नई जाना है और यह तय करेंगे कि हम उन चीजों में सुधार करें जहां सुधार की जरूरत है. फिर कंडीशन को भांपते हुए उसके हिसाब से ढला जाए.”

प्लेऑफ के उम्मीदों पर ऋतुराज गायकवाड़ ने कही ये बात

चेन्नई सुपर किंग्स के 12 मैचों में 12 अंक हैं, ऐसे में अगर वो दोनों मैच जीत जाती है, तो उसके 16 अंक होंगे. ऐसे में प्लेऑफ की उम्मीदों के बारे में बात करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि

“सिंपल सी बात है और कुछ भी जटिल नहीं है. चिंता करने की बात नहीं है. बस यह तय करना है कि हमारा दिन अच्छा हो और उम्मीद है कि चीजें हमारे पक्ष में हो.”

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply