IndiaTrending

Fridge Storage Mistakes: फ्रिज के अंदर पॉलिथीन में सब्जियों को रखना कितना खतरनाक?

फ्रिज में आलू, प्याज और दूसरी चीजों को न रखने की सलाह दी जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि लोग जानेअनजाने में फ्रिज स्टोरेज से जुड़ी एक बड़ी गलती रोजाना करते हैं. भारतीय घरों में अधिकतर लोग बाजार से जिन पॉलिथीन में सब्जी या फ्रूट लाते हैं उन्हीं में उन्हें फ्रिज में स्टोर कर देते हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि इससे हमारी सेहत को कई गंभीर नुकसान झेलने पड़ सकते हैं. ये जानकर आपको थोड़ा अजीब लग सकता है कि भला पॉलिथीन में रखी कच्ची सब्जी या फ्रूट को भी नुकसान पहुंचता है. लेकिन ऐसा सच है.

Fridge Storage Mistakes: फ्रिज के अंदर पॉलिथीन में सब्जियों को रखना कितना खतरनाक?
Fridge Storage Mistakes: फ्रिज के अंदर पॉलिथीन में सब्जियों को रखना कितना खतरनाक?

बिजी लाइफ होने की वजह से लोग अब फ्रिज में रात का गूंथा हुआ आटा, कटी हुई सब्जी, फ्रूट्स कटे हुए ऐसी कई फ्रिज से जुड़ी गलतियां करते हैं. लोग इनके बारे में जानते हैं लेकिन बहुत कम इस बात को नोटिस करते हैं कि पॉलिथीन में सब्जियों को फ्रिज के अंदर रखना गलत है. चलिए आपको एक्सपर्ट के जरिए बताते हैं कि ऐसा करना कितना गलत है?

फ्रिज में चीजों को स्टोर करने से जुड़ी गलतियां

फ्रिज में चीजों को स्टोर करने से किचन का काम काफी आसान हो गया है. वैसे बिजी लाइफ में ये बेहद काम आने वाली चीज है. लेकिन इसमें खानेपीने के सामान को रखने में कई गलतियां दोहराई जाती हैं. ये डेली लाइफ की सबसे जरूरी इलेक्ट्रॉनिक आइटम है लेकिन इसके गलत यूज से सेहत को गंभीर नुकसान झेलने पड़ सकते हैं. दूधदही, सब्जियां, फ्रूट्स और दूसरी चीजों को फ्रेश रखने या खराब होने से बचाने वाला फ्रिज कभीकभी सेहत का दुश्मन भी बन जाता है. ऐसी ही एक गलती फ्रिज में पॉलीथिन के अंदर सब्जियों को स्टोर करने की भी है. जानें इस पर एक्सपर्ट क्या कहती हैं…

एक्सपर्ट ने क्या कहा

कैलाश हॉस्पिटल देहरादून की सीनियर डाइटिशियन डॉक्टर पायल दत्त कहती हैं कि पॉलीबैग के साथ ही सब्जियों को फ्रिज में रखते हैं तो जो कुछ पानी उस बैग में लगा होता है वो सब्जियों में एब्जॉर्ब हो जाता है. इस वजह से सब्जियां गीली हो जाती हैं जिससे बैक्टीरियल ग्रोथ होने लगती है. खासतौर पर हरी पत्तेदार सब्जियों में और यदि हम आधी कटी हुई सब्जियों को फ्रिज में पॉलीथिन के अंदर रखते हैं तो इससे गंभीर नुकसान हो सकते हैं.

एक्सपर्ट कहती हैं कि कटी हुई सब्जियों को सेफ रखने वाली प्रोटेक्टिव लेयर हट चुकी होती है. ऐसे में उन्हें इस तरह पॉलीथिन में रखना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. पॉलीबैग में सब्जियों को रख देने के बाद उनमें एयर फ्लो कहीं से भी नहीं हो पाता है.

ऑक्सीजन या हवा न जाने की वजह से उमसें थायलेन गैस बनती है. इससे न सिर्फ सब्जियां खराब होती है बल्कि जरूरी विटामिन जैसे सी और डी वो भी कुछ हद तक कम हो जाते हैं.

सब्जियों को स्टोर करने का बेस्ट तरीका है कि मार्केट से लाने के बाद इन्हें अच्छे से धोएं. फिर थोड़ी देर हो पाए तो धूप दिखाएं या पंखे के नीचे सूखने के लिए रख दें. अब बॉक्स या फ्रिज में दी हुई जगह पर सब्जियों और फ्रूट को स्टोर करें.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply