IndiaTrendingUttar Pradesh

‘ब्राह्मण समाज से क्षमा-याचना कर पश्चाताप करें अखिलेश यादव’, राजकुमार भाटी की टिप्पणी पर मायावती ने सपा प्रमुख को दी सलाह

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी की अभद्र टिप्पणी को लेकर ब्राह्मण समाज में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। देश के हिंदी पट्टी के राज्यों के कई शहरों में ब्राह्मण समाज के लोगों ने मार्च निकाला और राजकुमार भाटी का पुतला। राजकुमार भाटी ने ब्राह्मण समाज को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। अब भाटी की इसी टिप्पणी को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा है

‘ब्राह्मण समाज से क्षमा-याचना कर पश्चाताप करें अखिलेश यादव’, राजकुमार भाटी की टिप्पणी पर मायावती ने सपा प्रमुख को दी सलाह
‘ब्राह्मण समाज से क्षमा-याचना कर पश्चाताप करें अखिलेश यादव’, राजकुमार भाटी की टिप्पणी पर मायावती ने सपा प्रमुख को दी सलाह

बसपा चीफ मायावती ने इस पूरे मामले पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव से तत्काल माफी की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे सपा का जातिवादी और ब्राह्मणविरोधी चरित्र उजागर हुआ है। उन्होंने दावा किया कि सपा और वर्तमान सरकार के विपरीत, बसपा में सर्वसमाज का हित हमेशा सुरक्षित रहता है।

यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने एक पोस्ट में लिखा, “समाजवादी पार्टी के एक प्रमुख राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा अभी हाल ही में ब्राह्मण समाज को लेकर की गयी अभद्र, अशोभनीय एवं आपत्तिजनक टिप्पणी व बयानबाज़ी आदि को लेकर हर तरफ उपजा भारी आक्रोश व उसकी तीव्र निन्दा स्वाभाविक ही है तथा इस विवाद के फलस्वरूप पुलिस द्वारा मुक़दमा दर्ज किये जाने के बाद भी यह मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। किन्तु संकीर्ण जातिवादी राजनीति करने वाली सपा के नेतृत्व की इस मामले को लेकर ख़ामोशी से भी मामला और अधिक गंभीर होकर काफी तूल पकड़ता जा रहा है। स्थिति भी तनावपूर्ण होती जा रही है।”

समाजवादी पार्टी के एक प्रमुख राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा अभी हाल ही में ब्राह्मण समाज को लेकर की गयी अभद्र, अशोभनीय एवं आपत्तिजनक टिप्पणी व बयानबाज़ी आदि को लेकर हर तरफ उपजा भारी आक्रोश व उसकी तीव्र निन्दा स्वाभाविक ही है तथा इस विवाद के फलस्वरूप पुलिस द्वारा मुक़दमा दर्ज…

— Mayawati May 15, 2026

बसपा प्रमुख ने लिखा, “वैसे भी सपा प्रवक्ता के ग़ैरज़िम्मेदाराना बयान से ब्राह्मण समाज के आदरसम्मान व स्वाभिमान को जो ठेस पहुँची है तो उसको गंभीरता से लेते हुये सपा मुखिया को इसका तत्काल संज्ञान लेकर ब्राह्मण समाज से क्षमा याचना व पश्चाताप कर लेना चाहिये तो यह संभवतः उचित होगा।”

मायावती ने आगे लिखा, “इसके अलावा, इस ताज़ा प्रकरण से लोगों की नज़र में यह भी साबित है कि सपा का ख़ासकर दलितों, अतिपिछड़ों व मुस्लिम समाज आदि की तरह ब्राह्मण समाजविरोधी भी इनका जातिवादी चाल व चरित्र बदला नहीं है बल्कि और ज़्यादा गहरा ही हुआ है तथा इसके साथ ही, ब्राह्मण समाज के प्रति वर्तमान सरकार के रवैयों को लेकर भी जो ज़बरदस्त नाराज़गी इस समाज में देखने को मिल रही है वह भी किसी से छिपा हुआ नहीं है, जबकि यह सर्वविदित है कि बी.एस.पी. द्वारा सर्वसमाज की तरह ब्राह्मण समाज को भी पार्टी व सरकार में भी भरपूर आदरसम्मान देने के साथसाथ हर स्तर पर उन्हें उचित भागीदारी भी दी गयी है अर्थात् बी.एस.पी. में यूज़ एण्ड थ्रो नहीं है बल्कि सर्वसमाज का हित हमेशा सुरक्षित रहा है।”

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के असमोली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने 5 दिनों के भीतर चार बच्चों को जन्म दिया है। 9 मई से 14 मई के बीच महिला ने दो बेटों और दो बेटियों को जन्म दिया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply