Bihar

भारी पड़ गया उड़ते जहाज का फोटो खींचना, गोपालगंज के युवक को दुबई में मिली 10 साल की सजा

बिहार के गोपालगंज जिले से हैरान करने वाली खबर है. दरअसल, यहां के एक युवक को दुबई में उड़ते जहाज की तस्वीर लेने के आरोप में 10 साल की सजा हुई है. सजा मिलने के बाद युवक के घर में सन्नाटा पसरा हुआ है. अब परिजनों ने जिलाधिकारी से मिलकर इस मामले में मदद की गुहार लगाई है.

भारी पड़ गया उड़ते जहाज का फोटो खींचना, गोपालगंज के युवक को दुबई में मिली 10 साल की सजा
भारी पड़ गया उड़ते जहाज का फोटो खींचना, गोपालगंज के युवक को दुबई में मिली 10 साल की सजा

मिली जानकारी के अनुसार, गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के रफी इंदरवा गांव निवासी अमीरुल मियां का बेटा वसीम अकरम करीब 22 महीने पहले रोजगार के सिलसिले में दुबई गया था. वसीम अपने परिवार के भरणपोषण के लिए दुबई से पैसे भेजता था.

बताया जा रहा है कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच उपजे तनावपूर्ण हालात के बीच वसीम ने अनजाने में दुबई में उड़ते विमान की तस्वीर अपने मोबाइल फोन से ले ली थी. वसीम ने उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर दिया था. इसी मामले में दुबई की अदालत ने उसे 10 साल की सजा सुनाई है.

मिली जानकारी के अनुसार, वसीम जब नमाज पढ़ने के लिए बाहर निकला तो दुबई के रसल खेमा रम्स पुलिस स्टेशन की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. वहां की अदालत ने इस मामले को गंभीर मानते हुए इसे देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला माना और उसे 10 साल की सजा सुना दी.

इधर, गोपालगंज में जब परिजनों को इस बात की जानकारी मिली तो घर में सन्नाटा पसर गया. पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी दी और अपने बेटे को वापस भारत लाने की गुहार लगाई है.

वहीं, मिली जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय को पूरी जानकारी भेज दी है तथा वसीम की स्वदेश वापसी को लेकर आवश्यक कदम उठाने की सिफारिश की है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply