CrimeIndia

नीले ड्रम के बाद हरे ड्रम का कहर! पति और भाई के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट, एक महीने बाद मिली लाश

Mumbra Green Drum Murder Case Solved: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कुछ समय पहले नीले ड्रम में शव मिलने की घटनाओं ने सनसनी फैलाई थी। अब हरे ड्रम का एक खौफनाक सच सामने आया है। एक महीने से लापता युवक का शव हरे ड्रम में बरामद हुआ है। मुंब्रा इलाके की एक महिला ने अपने पति और भाई के साथ मिलकर अपने ही प्रेमी की हत्या की खौफनाक साजिश रची। तीनों ने मिलकर पहले युवक को मौत के घाट उतारा और फिर सबूत मिटाने के लिए उसकी लाश को एक हरे रंग के प्लास्टिक ड्रम में ठूंसकर मुंब्रा के एक सुनसान नाले में फेंक दिया।

नीले ड्रम के बाद हरे ड्रम का कहर! पति और भाई के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट, एक महीने बाद मिली लाश
नीले ड्रम के बाद हरे ड्रम का कहर! पति और भाई के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट, एक महीने बाद मिली लाश

काम के बहाने निकला था अरबाज

इस पूरी घटना की शुरुआत 3 अप्रैल 2026 को हुई। मुंब्रा का रहने वाला अरबाज मकसूद अली खान अपने घर से दादर काम पर जाने की बात कहकर निकला था। जब वह देर रात तक घर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों की चिंता बढ़ने लगी। परिवार ने रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां उसकी पूछताछ की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। फिर अगला दिन, फिर कई दिन बीत गए लेकिन अरबाज घर नहीं लौटा। आखिरकार थकहारकर अरबाज के पिता ने मुंब्रा पुलिस स्टेशन में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

कॉल डिटेल्स CDR से सुलझी मर्डर मिस्ट्री

मामला दर्ज होने के बाद मुंब्रा पुलिस ने तकनीकी टीम की मदद से जांच शुरू की। पुलिस ने सबसे पहले अरबाज के मोबाइल की कॉल डिटेल्स और आखिरी लोकेशन खंगाली की। तकनीकी जांच में एक बड़ा मोड़ तब आया, जब अरबाज की आखिरी लोकेशन वर्सोवा इलाके में पाई गई। पुलिस ने जब उसी समय के अन्य मोबाइल नंबरों को ट्रैक किया, तो पता चला कि अरबाज की प्रेमिका मेहजबीन शेख की लोकेशन भी उसी समय उसी वर्सोवा वाले इलाके में थी।

ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मेहजबीन को हिरासत में ले लिया। शुरुआत में वह पुलिस को लगातार गुमराह करती रही और मनगढ़ंत कहानियां सुनाती रही। लेकिन जब पुलिस ने सीडीआर के पुख्ता सबूत सामने रखे और सख्ती से पूछताछ की, तो वह टूट गई और उसने जो सच उगला, उसे सुनकर पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ गए।

पाइप से पीटपीटकर की हत्या

पूछताछ में मेहजबीन ने कबूल किया कि उसने अपने पति हसन और भाई तारिक शेख के साथ मिलकर अरबाज से मोटी रकम वसूलने और उसकी हत्या करने का प्लान बनाया था। प्लान के मुताबिक, मेहजबीन ने अरबाज को मिलने के बहाने वर्सोवा बुलाया। वहां पहुंचते ही आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया और पैसे की मांग की। जब अरबाज ने पैसे देने से मना कर दिया तो आरोपियों ने उसके हाथपैर बांध दिए और प्लास्टिक के मोटे पाइप से उस पर वार किए। उसे तक तब पीटा जब तक कि उसकी सांसें नहीं रूकी। मौत पक्की करने के बाद, उन्होंने शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे एक हरे ड्रम में पैक किया और मुंब्रा के सुनसान नाले में फेंक दिया।

दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

ने इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझा दिया है। पुलिस ने हत्या की आरोपी प्रेमिका मेहजबीन शेख और उसके भाई तारिक शेख को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला का पति हसन और उनका एक अन्य सहयोगी मुजम्मल पठान अभी भी फरार हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश और सबूत मिटाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply