इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने चेन्नई सुपर किंग्स के शीर्ष क्रम पर कहर बनकर टूटे। उन्होंने संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ और उर्विल पटेल को आउट किया। आकाश सिंह ने अपने जश्न मनाने के अंदाज से सबका ध्यान खींचा। वह जब भी विकेट ले रहे थे जेब से पर्ची निकालकर दिखा रहे थे। उनका यह जश्न मनाने का अंदाज अंबाती रायुडू जैसे पूर्व खिलाड़ियों को पसंद नहीं आया। रायुडू ने मैदान पर पर्ची लाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर दी। पर्ची दिखाकर जश्न मनाना आईपीएल का ट्रेंड हो गया है।

ईएसपीएनक्रिकइंफो पर रायुडू ने कहा, ‘मैं बस यह जानना चाहता हूं कि आज उन्होंने कब सोचा कि यह बहुत बढ़िया होगा जैसे मैं इसे टीवी पर दिखाऊंगा सबको लगेगा कि मैं कूल हूं। मैं यह भी जानना चाहता हूं कि उनके किन दोस्तों ने उनका साथ दिया और कहा कि यह एक बढ़िया विचार होगा। मुझे लगता है कि यह उसका दिखावा है। हो सकता है यह बहुत से लोगों को पसंद न आए, लेकिन यह मजाकिया और बकवास है। मुझे लगता है कि उन्हें इस पर्ची पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। यह एकदम बकवास है। मुझे नहीं लगता कि वैसे भी किसी को पर्ची लाने चाहिए।’
चार मैच में आपको नापसंद करने वाले कितने लोग
न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेट मिचेल मैक्लेनाघन ने कहा, ‘मैं सच में इस पीढ़ी के कुछ लोगों को देखकर हैरान हूं। आपने आईपीएल में अभी कदम रखा है और हमें आपका नाम अभीअभी पता चला है और थोड़ा भी अच्छा करने पर आप ऐसे जश्न मना रहा हैं। आपको नापसंद करने वाले कितने लोग हैं जब आपने सिर्फ चार मैच खेले हैं। मुझे यह सब बहुत दिलचस्प लगता है, यह सच में दिलचस्प है।’
डेल स्टेन को भी पसंद नहीं आया
साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन को आकाश सिंह का इस तरह से जश्न मनाना पसंद नहीं आया। उन्होने एक्स पर लिखा, ‘अब पर्ची को हटाने का समया। यह अब ट्रेंड में नहीं है। सच कहूं तो कभी था ही नहीं।’
आकाश सिंह ने क्या कहा
आकाश ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 26 रन देकर 3 विकेट लेने के बाद पर्ची दिखाकर जश्न मनाने पर कहा, ‘इससे मुझे प्रेरणा मिलती है। इसके पीछे कोई वजह नहीं है। गैच के दौरान जो भी चीज मुझे प्रेरित करती है मैं वह करता रहूंगा।’आकाश से पहले पहले उर्विल पटेल ने पिछले मैच में अर्धशतक लगाने के बाद पर्ची दिखाकर जश्न मनाया था। मुंबई इंडियंस के लेग स्पिनर रघु शर्मा ने भी आईपीएल में पहला विकेट लेने के बाद पर्ची दिखाकर जश्न मनाया था।
आकाश जानता है टी20 में विकेट कैसे लेते हैं
लखनऊ के युवा बॉलर आकाश महाराज सिंह ने सीएसके के खिलाफ शाऔनदार बॉलिंग करते हुए 3 विकेट लिए और हर विकेट पर खास पर्ची जश्न मनाया। ।



