BusinessIndiaTrending

PFRDA का नया पेंशन प्लान लॉन्च, 85 साल तक मिलेगी रेगुलर इनकम

पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ने नेशनल पेंशन सिस्टम से जुड़े करोड़ों निवेशकों को बड़ी राहत दी है. अब रिटायरमेंट के बाद पेंशन लेने का तरीका पहले से ज्यादा आसान और लचीला हो जाएगा. रेगुलेटर ने Retirement Income Scheme और नए drawdown options लॉन्च किए हैं, जिनकी मदद से सब्सक्राइबर्स अपनी जरूरत के मुताबिक चरणबद्ध तरीके से पैसा निकाल सकेंगे. 15 मई 2026 को जारी सर्कुलर के मुताबिक, नए सिस्टम का मकसद रिटायरमेंट के बाद नियमित आय सुनिश्चित करना और निवेशकों को ज्यादा कंट्रोल देना है.

PFRDA का नया पेंशन प्लान लॉन्च, 85 साल तक मिलेगी रेगुलर इनकम
PFRDA का नया पेंशन प्लान लॉन्च, 85 साल तक मिलेगी रेगुलर इनकम

RIS Steady: रिटायरमेंट के बाद सुरक्षित निवेश का नया तरीका

PFRDA ने RIS Steady नाम से एक नया फंड ऑप्शन भी शुरू किया है. यह खास तौर पर रिटायरमेंट के बाद की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसमें उम्र बढ़ने के साथ इक्विटी निवेश अपने आप कम होता जाएगा, ताकि बाजार के उतारचढ़ाव का असर कम पड़े और निवेश ज्यादा सुरक्षित रहे.

60 साल की उम्र में इस फंड का करीब 35% हिस्सा इक्विटी में, 10% कॉर्पोरेट बॉन्ड में और 55% सरकारी सिक्योरिटीज में निवेश रहेगा. वहीं 75 साल की उम्र तक इक्विटी निवेश घटकर सिर्फ 10% रह जाएगा.

अब दो तरीकों से निकाल सकेंगे पैसा

PFRDA ने सब्सक्राइबर्स को दो नए drawdown options दिए हैं. पहला है Systematic Payout Rate , जो डिफॉल्ट ऑप्शन होगा. इसमें हर साल निकाली जाने वाली रकम आपकी उम्र और 85 साल तक payout अवधि के हिसाब से तय होगी. उम्र बढ़ने के साथ payout rate भी बढ़ता जाएगा.

उदाहरण के तौर पर, अगर कोई व्यक्ति 60 साल की उम्र में payout शुरू करता है तो वह हर साल करीब 4% corpus निकाल सकेगा. वहीं 70 साल की उम्र में यह दर बढ़कर लगभग 6.67% हो जाएगी.

दूसरा ऑप्शन है Systematic Unit Redemption . इसमें कुल units को पूरी payout अवधि में बराबर बांट दिया जाएगा. हर महीने बराबर units redeem होंगे, लेकिन मिलने वाली रकम उस समय के NAV के हिसाब से बदलती रहेगी.

Annuity नियम में नहीं होगा कोई बदलाव

PFRDA ने साफ किया है कि नए विकल्पों का असर NPS के अनिवार्य annuity नियम पर नहीं पड़ेगा. यानी मौजूदा नियमों के तहत corpus का 20% या 40% हिस्सा annuity में लगाना जरूरी रहेगा, ताकि निवेशक को जीवनभर पेंशन मिलती रहे.

मार्केट रिस्क भी रहेगा लागू

रेगुलेटर ने pension funds और CRAs को निर्देश दिया है कि वे निवेशकों को यह साफ तौर पर बताएं कि payout पर किसी तरह की गारंटी नहीं होगी और यह market risk के अधीन रहेगा. साथ ही सब्सक्राइबर्स को समयसमय पर corpus projection, payout details और asset rebalancing की जानकारी भी दी जाएगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply