India

आतंकवाद पर आर्मी चीफ की पाकिस्तान को चेतावनी, दिए ये दो विकल्प

सेना संवाद कार्यक्रम के दौरान सिविलमिलिट्री इंटरैक्शन में बोलते हुए जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि अगर पाकिस्तान लगातार आतंकवादियों को पनाह देता रहा और भारत के खिलाफ गतिविधियां जारी रखता है, तो उसे ये तय करना होगा कि वो भूगोल का हिस्सा बनकर रहना चाहता है या फिर इतिहास का. उन्होंने कहा कि भारत अपनी सुरक्षा और संप्रभुता से कोई समझौता नहीं करेगा और आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. सेना प्रमुख का ये बयान ऐसे समय आया है जब सीमा पार आतंकवाद और घुसपैठ को लेकर भारत लगातार पाकिस्तान पर दबाव बना रहा है.

आतंकवाद पर आर्मी चीफ की पाकिस्तान को चेतावनी, दिए ये दो विकल्प
आतंकवाद पर आर्मी चीफ की पाकिस्तान को चेतावनी, दिए ये दो विकल्प

‘सेना संवाद कार्यक्रम के दौरान सिविलमिलिट्री इंटरैक्शन में जनरल द्विवेदी ने कहा कि आधुनिक युद्ध अब सिर्फ जमीन, हवा और समुद्र तक सीमित नहीं रह गया है. अब साइबर, स्पेस और कॉग्निटिव डोमेन भी युद्ध का अहम हिस्सा बन चुके हैं. उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने 202627 को ‘ईयर ऑफ नेटवर्किंग एंड डेटा सेंट्रिसिटी’ के रूप में घोषित किया है. सेना अब नई तकनीक और डेटा आधारित युद्ध क्षमता को मजबूत करने पर फोकस कर रही है.

सेना युवा पीढ़ी की मदद चाहती है

सेना प्रमुख ने कहा कि जटिल समस्याओं के आसान समाधान खोजने के लिए सेना युवा पीढ़ी की मदद चाहती है. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि देशभर में हुए सिविल डिफेंस अभ्यास में राष्ट्रीय कैडेट कोर यानी NCC कैडेट्स ने अहम भूमिका निभाई.

सेना संवाद कार्यक्रम देश और भारतीय सेना द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ मनाए जाने के कुछ ही दिनों बाद आयोजित किया गया. सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तानअधिकृत जम्मूकश्मीर में कई आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे. बाद में पाकिस्तान ने भी भारत के खिलाफ हमले शुरू कर दिए और भारत की तरफ से किए गए सभी जवाबी हमले भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत ही हुए. दो परमाणुसशस्त्र पड़ोसी देशों के बीच लगभग 88 घंटे तक चला. ये सैन्य संघर्ष, 10 मई की शाम को दोनों पक्षों के बीच एक सहमति बनने के बाद खत्म हो गया.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply