तनिष्क वड्डी।

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ की रेस रोमांचक हो गई है 22 मई को सनराइज़र्स हैदराबादरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच काफी अहम हो सकता। हो सकता इस मैच से शीर्ष2 टीमें तय हों। ऐसे में मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद ने इसका फायदा उठाने का सोचा है और हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में अपने आखिरी घरेलू मैच के लिए टिकट की कीमतें 50110 प्रतिशत बढ़ा दी हैं।
जोमैटो डिस्ट्रिक्ट ऐप पर शुक्रवार को शाम 5 बजे टिकट बुकिंग शुरू हुई। वेटिंग लिस्ट 2.60 लाख तक पहुंच गई। कुछ ही मिनटों में सोल्डआउट का नोटिस आ गया। जो टिकट पहले 950 रुपये से 30,000 रुपये के बीच थे। अब वह 2,000 रुपये से 45,000 रुपये तक के हो गए हैं। सबसे सस्ते टिकट साउथ फर्स्ट टेरेस के हैं, जिनकी कीमत इस सीजन में 1500 रुपये। अगले हफ्ते होने वाले बड़े मुकाबले में इन्हीं टिकटों की कीमत 3000 रुपये कर दी गई है, जो 100 प्रतिशत इजाफा है।
कॉर्पोरेट बॉक्स के टिकटों की कीमत 30,000 से 45000 हुई
इसी तरह सबसे सस्ते अपरटियर स्टैंड के टिक्ट की कीमत पहले 900 रुपये थी। उनकी कीमत 110 प्रतिशत बढ़ाकर 2,000 रुपये कर दी गई है। कॉर्पोरेट बॉक्स के टिकटों की कीमत 30,000 रुपये से 50 प्रतिशत बढ़ाकर 45,000 रुपये कर दी गई है। परेशान प्रशंसक और स्थानीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने अलगअलग प्लेटफॉर्म पर अपनी नाराजगी दिखाई है।
ब्लैक मार्केट में बहुत ज्यादा कीमत
खबर है कि टिकट की ज्यादा डिमांड का फायदा रेडिट जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी उठाया जा रहा है, जहां ब्लैक मार्केट में बहुत ज्यादा कीमत बताई जा रही है। इस मैच में भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी खेलते दिखेंगे, जो टेस्ट और टी20 से संन्यास के बाद काफी कम खेलते दिखते हैं।
हैदराबाद आईपीएल 2026 टिकट की कीमतें
| मूल टिकट की कीमत | आरसीबी के खिलाफ मैच के लिए कीमत |
| 950 | 2000 |
| 1500 | 3000 |
| 1910 | 3500 |
| 2500 | 4500 |
| 4500 | 6000 |
| 7000 | 10000 |
| 23000 | 30000 |
| 30000 | 45000 |
रोमांचक हुई IPL 2026 प्लेऑफ रेस
अगर आरसीबी और गुजरात टाइटंस दोनों मैच हार जाएं तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो सकती हैं। दोनों मैच जीतने पर शीर्ष2 में उनकी जगह पक्की हो जाएगी। ।



