CrimeIndia

सोलापुर में चोरों का दुस्साहस, पूरी ATM मशीन उखाड़कर ले गए, संगम नगर में देर रात चोरी से हड़कंप

Solapur Crime News: सोलापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। शहर में चोरों ने बेहद दुस्साहसिक तरीके से पूरी ATM मशीन ही चोरी कर ली। यह घटना घरकुल इलाके के संगम नगर स्थित State Bank of India के ATM सेंटर में हुई, जिससे शहर में हड़कंप मच गया। घटना सुबह करीब 3 बजे की बताई जा रही है।

सोलापुर में चोरों का दुस्साहस, पूरी ATM मशीन उखाड़कर ले गए, संगम नगर में देर रात चोरी से हड़कंप
सोलापुर में चोरों का दुस्साहस, पूरी ATM मशीन उखाड़कर ले गए, संगम नगर में देर रात चोरी से हड़कंप

मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने मशीन से कैश निकालने की कोशिश करने के बजाय सीधे पूरी ATM मशीन को उखाड़ लिया और उसे एक वाहन में डालकर फरार हो गए। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले से रेकी कर पूरी योजना बनाई थी। पिछले कुछ दिनों से सोलापुर शहर में चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।

पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

अब सीधे बैंक के ATM को निशाना बनाए जाने से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके के व्यापारियों और नागरिकों में भय का माहौल है। साथ ही, रात के समय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता भी जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन के अधिकारी और कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। इसी दौरान SBI बैंक के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का पंचनामा कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े:

आरोपियों की तलाश शुरू

सुरक्षा के लिए ATM सेंटर में कुल तीन CCTV कैमरे लगाए गए थे, जिनमें दो अंदर और एक बाहर था। पुलिस ने सभी अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चोरी हुई ATM मशीन में कितनी नकदी मौजूद थी। बैंक प्रशासन कैश ऑडिट कर रहा है, जिसके बाद चोरी गई रकम का सही आंकड़ा सामने आएगा। इस मामले में MIDC पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply