2026 में अब तक 59 मैच खेले जा चुके हैं और इन मैचों में कई बल्लेबाजों ने अब तक गजब का प्रदर्शन किया है। अब तक खेले गए मुकाबलों में ऐसे बल्लेबाजों को कोई कमी नहीं है जिन्होंने जमकर चौके और छक्के भी लगाए हैं। इन बल्लेबाजों में युवा और सीनियर खिलाड़ी भी शामिल हैं। आइए आपके बताते हैं कि अब तक खेले गए 59 मैचों में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने के मामले में टॉप6 में कौनकौन शामिल है। इस लिस्ट में फिलहाल तो राजस्थान के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से आगे अभिषेक शर्मा चल रहे हैं।

अभिषेक शर्मा हैं लिस्ट में नंबर 1, वैभव दूसरे स्थान पर
2026 में खेले जा चुके 59 मैचों की बात करें तो इनमें सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने के मामले में हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा पहले स्थान पर मौजूद हैं। उन्होंने अब तक कुल 80 बाउंड्रीज लगाए हैं जबकि दूसरे स्थान पर राजस्थान के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी मौजूद हैं जिन्होंने अब तक कुल 78 बाउंड्रीज लगाए हैं तीसरे स्थान पर दिल्ली के ओपनर केएल राहुल हैं जिन्होंने कुल 74 बाउंड्रीज लगाए हैं।
इस लिस्ट में चौथे स्थान पर 4 खिलाड़ी एक साथ मौजूद हैं जिनमें चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपरबल्लेबाज संजू सैमसन, लखनऊ सुपर जायंट्स के ओपनर मिचेल मार्श, आरसीबी के पूर्व कप्तान व स्टार ओपनर विराट कोहली और गुजरात के ओपनर साई सुदर्शन शामिल हैं। इन चारों ने अब तक कुल 7171 बाउंड्रीज लगाए हैं। इस सूची में पंजाब किंग्स के विकेटकीपरबल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह मौजूद हैं जिन्होंने कुल 69 बाउंड्रीज जड़े हैं जबकि 66 बाउंड्रीज के साथ मुंबई इंडियंस के विकेटकीपरबल्लेबाज रयान रिकेल्टन छठे स्थान पर हैं।
2026 के 59 मैचों तक सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने वाले टॉप6 बल्लेबाज
◎ 80 बाउंड्रीज : अभिषेक शर्मा
◎ 78 बाउंड्रीज : वैभव सूर्यवंशी
◎ 74 बाउंड्रीज : केएल राहुल
◉ 71 बाउंड्रीज : संजू सैमसन
◉ 71 बाउंड्रीज : मिचेल मार्श
◎ 71 बाउंड्रीज : विराट कोहली
◎ 71 बाउंड्रीज : साई सुदर्शन
◎ 69 बाउंड्रीज : प्रभसिमरन सिंह
◎ 66 बाउंड्रीज : रयान रिकेलटन
वैभवप्रियांश ओपनर, तिलक वर्मा नंबर 3; श्रीलंकाअफगानिस्तान के खिलाफ ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए की बेस्ट प्लेइंग 11
तिलक वर्मा की कप्तानी में इंडिया ए टीम श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ ट्राई सीरीज खेलेगी। इस टूर्नामेंट के लिए इंडिया ए की बेस्ट प्लेइंग इलेवन कुछ इस तरह की हो सकती है।



