उत्तर प्रदेश के जिले में एक साइबर कैफे संचालक और उसके भाई पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से 25 वर्षीय महिला की अश्लील तस्वीरें बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। आरोपियों की पहचान घोसिया इलाके में साइबर कैफे चलाने वाले तालिब और उसके भाई रफीक के रूप में हुई है।

दोनों पर महिला को उसकी मॉर्फ्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर देकर 50 हजार रुपये वसूलने का आरोप है। जांचकर्ताओं के मुताबिक तालिब की महिला से इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई थी। महिला द्वारा सोशल मीडिया पर अपलोड की गई तस्वीरों का इस्तेमाल कर उसने कथित तौर पर एआई की मदद से अश्लील तस्वीरें तैयार कीं और उन्हें महिला को ।
पति को भेज दीं मॉर्फ्ड तस्वीरें
तस्वीरें वायरल होने के डर से महिला ने ज्ञानपुर में आरोपियों को 50 हजार रुपये दे दिए। पुलिस के अनुसार इसके बाद अप्रैल में आरोपियों ने दोबारा महिला से संपर्क किया और कथित तौर पर उसके ससुराल का पता लगाकर मॉर्फ्ड तस्वीरें उसके पति के फोन पर भेज दीं। आरोप है कि उन्होंने पुराने चैट और फर्जी तस्वीरें सार्वजनिक कर उसकी शादीशुदा जिंदगी खराब करने की धमकी देकर और पैसे मांगे।
महिला की शादी 8 फरवरी 2025 को वाराणसी में हुई थी। ऐसे में महिला के पिता ने 13 मई को पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी को शिकायत दी, जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों के घर पर छापा मारा। हालांकि दोनों आरोपी फरार मिले। दोनों भाइयों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308 के तहत जबरन वसूली और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि दोनों भाई इसी तरीके से कई अन्य महिलाओं को भी निशाना बना चुके हैं और ब्लैकमेलिंग के जरिए लाखों रुपये वसूल चुके हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
‘तुम्हारे लिए पेपर लीक करा दी है’, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने छात्रा को भेजे अभद्र संदेश, गिरफ्तार
लखनऊ विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर को छात्रा से अभद्रता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कथित तौर पर आरोपी ने छात्रा से फोन पर अश्लील बातचीत की। साथ ही परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक कराने का लालच देकर उसे फंसाने की कोशिश की। आरोपी की पहचान जूलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर परमजीत सिंह के रूप में हुई है।



