BollywoodIndiaTrending

Pati Patni Aur Woh Do Box office Day 1: कहानी की फीकी चमक में खो गई 4 स्टार्स की स्टारडम

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ बीते रोज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले दिन उम्मीद के मुताबिक काफी कम कलेक्शन किया है। सेकनिल्क के आंकड़ों की मानें तो ‘पति पत्नी और वो दो’  फिल्म ने 4 करोड़ रुपयों की ओपनिंग की है। वहीं दूसरे दिन अभी तक 1.56 करोड़ रुपयों के कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है। 

Pati Patni Aur Woh Do Box office Day 1: कहानी की फीकी चमक में खो गई 4 स्टार्स की स्टारडम
Pati Patni Aur Woh Do Box office Day 1: कहानी की फीकी चमक में खो गई 4 स्टार्स की स्टारडम

12 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी ने बढ़ाई चिंता

सेकनिल्क के आंकड़ों की मानें तो ‘पति पत्नी और वो दो’  फिल्म ने पहले दिन 6 हजार 822 शो चलाए और महज 12 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की। ये आंकड़ा काफी चिंताजनक है और अब मेकर्स को वीकेंड से उम्मीदें हैं। फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ रुपयों का कलेक्शन कर मेकर्स को निराश किया है। डायरेक्टर मुदस्सर अजीज की ये फिल्म रिलीज से पहले काफी सुर्खियां बटोरती रही थी और लोगों को इसका ट्रेलर भी काफी पसंद आया था। लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक ओपनिंग की है। हालांकि अभी भी वीकेंड बचा है जो फिल्म का भविष्य तय करेगा। 

क्या है फिल्म की कहानी? 

फिल्म की कहानी फैन्स को मायूस कर गई है और सत्य रिपोर्ट की तरफ से इस फिल्म को महज 2 की रेटिंग मिली है। फिल्म की कहानी प्रयागराज की गलियों से शुरू होती है जहां फिल्म के हीरो प्रजापति पांडे की एंट्री होती है। प्रजापति वन विभाग में अधिकारी है और उसकी पत्नी अपर्णा से हुई है। दोनों की जिंदगी खुशहाल है तभी कहानी में डॉ. नीलोफर की एंट्री होती है जो प्रजापति के दफ्तर में ही काम से आती है। इसके बाद कहानी जब वो यानी सारा अली खान के किरदार की तरफ बढ़ती है तो ये मजेदार हो जाती है। फिल्म को लेकर फैन्स को भी काफी उम्मीदें थीं। लेकिन कमजोर कहानी के चलते इसकी चमक फीकी पड़ जाती है। अब देखना होगा कि क्या ये फिल्म वीकेंड पर अपनी छाप छोड़ पाती है या नहीं। फिल्म शीबा चड्ढा, तिग्मांशु धूलिया, विजय राज, दुर्गेश कुमार, दीपिका अमीन और गुमीत सिंह सोढी अहम किरदारों में दिख रहे हैं। 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply