Madhya Pradesh

‘आंखें मूंद, राम-राम जपते रहो…’ और ठग ले उड़े गहने, भोपाल में महिला से अनोखी ठगी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से धोखाधड़ी की अनोखी वारदात सामने आई है. बदमाश राह चलती महिला से सोने के गहने लेकर फरार हो गए. हैरानी की बात यह रही कि महिला को घर जाकर अपने साथ हुई वारदात का पता चला. पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उनको अपने वश में कर लिया था. इसके बाद लूटकर फरार हो गए. महिला ने थाने में शिकायत देकर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

‘आंखें मूंद, राम-राम जपते रहो…’ और ठग ले उड़े गहने, भोपाल में महिला से अनोखी ठगी
‘आंखें मूंद, राम-राम जपते रहो…’ और ठग ले उड़े गहने, भोपाल में महिला से अनोखी ठगी

जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर शाम करीब 5 बजे पंचशील नगर में रहने वाली कोकिला चौहान घर से 10 नंबर मार्केट में कपड़े प्रेस कराने के लिए डालने गई थीं. इस दौरान रास्ते में उन्हें दो अज्ञात लोग मिले. कोकिला ने बताया कि उन्होंने पहले उनसे पीने के लिए मांगी मांगा. महिला ने बिना देर किए पानी की एक बोतल खरीदकर उन्हें दे दी. इसके बाद बदमाशों ने महिला से पूछा कि कोई परेशानी है क्या? इसके बाद उन्होंने लूट के असली खेल शुरू कर किया.

‘राम नाम जपती रहें…’

दोनों लोगों ने महिला से कहा कि वह अपनी आंखें मूंद लें और राम का नाम जपती रहें. इससे आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी. महिला भी आरोपियों के कहे अनुसार करने लगीं. महिला के आंख बंद करते ही बदमाशों ने उसके पहने हुए सोने के टॉप्स और मंगलसूत्र उतरवा लिए. इसके बाद वह मौके से रफूचक्कर हो गए हैं. महिला का कहना है कि बदमाशों ने उन्हें अपने वश में कर लिया था. इस कारण उन्हें अपने साथ क्या हुआ इस बारे में पता नहीं चल पाया.

आरोपियों की तलाश में पुलिस

घर आकर उन्होंने पाया कि पहने हुए जेवर गायब हैं. इसके बाद महिला ने थाने जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है. हबीबगंज थाने की पुलिस ने मामले दर्ज कर लिया है. साथ ही घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply