IndiaTrending

माता-पिता की बढ़ रही है उम्र….उन्हें जरूर गिफ्ट करें ये चीजें, सेहत रहेगी दुरुस्त

मातापिता अपने बच्चों के लिए हर छोटीछोटी चीज करते हैं. भले ही उनको कितनी भी परेशानियां क्यों न उठानी पड़ें. बच्चों की देखभाल से लेकर उनके अच्छे फ्यूचर के पीछे पेरेंट्स की मेहनत और कई त्याग होते हैं. एक उम्र के बाद जब शरीर कमजोर होने लगता है तो मातापिता को अपने बच्चों की जरूरत होती है. ऐसे में जरूरी है कि बच्चे भी पेरेंट्स की हर छोटीबड़ी जरूरतों का ध्यान रखें ताकि वह अपने आप को अकेला और कमजोर न समझें. तो चलिए जान लेते हैं कि आपको अपने पेरेंट्स को कौन सी चीजें जरूर गिफ्ट करनी चाहिए.

माता-पिता की बढ़ रही है उम्र….उन्हें जरूर गिफ्ट करें ये चीजें, सेहत रहेगी दुरुस्त
माता-पिता की बढ़ रही है उम्र….उन्हें जरूर गिफ्ट करें ये चीजें, सेहत रहेगी दुरुस्त

मातापिता का कर्ज कई जन्म लेकर भी नहीं चुकाया जा सकता है, लेकिन आप जितना हो सके उनकी देखभाल तो कर ही सकते हैं. एक एज के बाद कई तरह के समस्याएं होने लगती हैं. ऐसे में आप अपने पेरेंट्स को कुछ चीजें गिफ्ट कर सकते हैं जो न सिर्फ अपनापन महसूस करवाएंगी, बल्कि इससे उनको डेली रूटीन में होने वाली दिक्कतों से बचने में भी मदद मिलेगा.

वॉयसअसिस्टेंट डिवाइस

अपने पेरेंट्स के लिए वॉयसअसिस्टेंट डिवाइस गिफ्ट करना भी बेहतरीन आइडिया है. एक एज के बाद उन्हें बहुत ज्यादा उठनेबैठने, चलने में दिक्कत होने लगती है. ऐसे में ये डिवाइस काफी हेल्पफुल रहती हैं. इन डिवाइस का कनेक्शन आप अलगअलग चीजों से कर दें ताकि टीवी चलाने से लेकर पंखा ऑन करने तक में उनको दिक्कत न हो.

मसाज डिवाइसेस करें गिफ्ट

बढ़ती उम्र में ज्यादातर लोगों को मसल्स में स्टिफनेस और जोड़ों में दर्द की समस्या होने लगती है. आप अपने मातापिता को मसाज पिलो या फिर मसाज गन गिफ्ट कर सकते हैं. इस टाइम आपको मार्केट में बढ़िया फीचर वाले कई मसाजिंग टूल मिल जाएंगे. ये टूल आपके पेरेंट्स के काफी काम आएंगे.

Getty Images

हेल्थ ट्रैकर खरीदकर दें

पेरेंट्स के लिए हेल्थ ट्रैकर जरूर खरीदकर दें, लेकिन इसी के साथ आपको उन्हें अपनी फिटनेस पर ध्यान देने के लिए भी मोटिवेट करना होगा, जैसे डेली रूटीन में वो रोजाना सुबह या शाम को वॉक करें. इस फिटनेस ट्रैकर से आप अपने पेरेंट्स की हेल्थ पर नजर रख पाएंगे और वो खुद भी इसके प्रति सजग रहेंगे.

जरूरत की चीजें घर में रखें

अगर आपके पेरेंट्स को डायबिटीज, बीपी जैसी दिक्कतें हैं तो उनके लिए आप कुछ चीजें जरूर रखें जैसे बीपी मॉनिटर, ग्लूकोट मीटर. इससे वो खुद ही इन सारी चीजों को चेक कर पाएंगे. इसके अलावा आप पिल ऑर्गनाइजर ला सकते हैं ये उनको मेडिसिन लेने में हेल्पफुल रहेगा. अक्सर देखने में आता है कि बुजुर्ग बाथरूम में या फर्श पर फिसल जाते हैं क्योंकि बढ़ती उम्र में बैलेंस बिगड़ने लगता है. ऐसे में आप एंटीस्लिप मोजे और चटाइयां ला सकते हैं.

फिटनेस टूल्स लाकर दें.

आप पेरेंट्स के लिए ऐसे टूल्स लाकर दे सकते हैं जिससे वो घर में ही हल्कीफुल्की एक्टिविटी कर सकें जैसे स्ट्रैचिंग स्ट्रैप, फोम रोलर, रेजिस्टेंस बैंड्स, स्टेबिलिटी बॉल. आप उनके ये सारे टूल्स धीरेधीरे यूज करना सिखा दें. बढ़ती उम्र में हेल्दी रहने के लिए ये बहुत जरूरी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply