इंडियन प्रीमियर लीग या इंटरनेशनल क्रिकेट मौजूदा समय में भारतीय स्टार प्लेयर्स कहीं भी जाते हैं तो उनके लिए कैमरों की नजरों से खुद को बचा पाना काफी मुश्किल काम होता है। अब इसी को लेकर विराट कोहली का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने लगातार कैमरों द्वारा रिकॉर्ड किए जाने को लेकर अपनी असहज स्थिति को व्यक्त किया है। आईपीएल 2026 में विराट कोहली का बल्ले से अब तक शानदार फॉर्म देखने को मिला है, जिसमें फ्रेंचाइजी की तरफ से हाल में उनका एक वीडियो पोस्ट किया गया है और इसमें कोहली ने कई मुद्दों को लेकर बात की है, जिसमें लगातार कैमरों द्वारा फॉलो किए जाने को उन्होंने इसकी सीमा को तय करने की बात कही।

आप जो भी कर रहे हो वह एक कैमरे में कैद करने लगते हैं
विराट कोहली ने मयंती लैंगर के साथ बातचीत करते हुए आरसीबी पॉडकास्ट में कहा कि आप जैसे ही प्रैक्टिस पर जाते हो छह कैमरे आपको फॉलो करने लगते हैं। ये किसी भी तरह से किसी खिलाड़ी के लिए सहज स्थिति नहीं होती है। एक प्लेयर के तौर पर आपको ये आजादी होनी चाहिए कि आप शांति से अपने खेल पर काम कर सकें। आप जो भी कर रहे हो अगर वह एक कैमरे में कैद करने, दिखाने और विश्लेषण का मौका है तो फिर आप वो उस तरह से चीजें नहीं कर पाते जैसे करना चाहते हैं। मैं प्रैक्टिस पर वह नहीं कर पाता हूं जो मैं करना चाहता हूं क्योंकि मैं जानता हूं कि अगर उसे रिकॉर्ड कर लिया गया तो फिर कल मेरे प्रैक्टिस सेशन को लेकर चर्चा होने लगेगी।
इन सभी चीजों की एक सीमा तय होनी चाहिए
कैमरों द्वारा लगातार रिकॉर्ड किए जाने को लेकर विराट कोहली ने इस पॉडकास्ट में आगे कहा कि इन सभी चीजों का दायरा तय किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इस बात को समझने की जरूरत है कि इन सभी चीजों को एक दायरा सीमित किया जाना चाहिए, जिसमें क्या कोई खिलाड़ी हर समय रिकॉर्ड किए जाने से खुद को सहज पा रहा है कि क्योंकि मुझे लगता है कि ये एक ऐसा मुद्दा है जिसको समझना काफी जरूरी है।



