CrimeIndia

मालखेड सीमेंट फैक्ट्री में हिंसक विवाद, अदाणी सीमेंट प्लांट में मजदूर की हत्या, इलाज के दौरान मौत

Adani Cement Plant Incident News: चांदूर रेलवे थाना क्षेत्र के मालखेड स्थित अदाणी समूह के सीमेंट प्लांट परिसर में बिहार के एक युवा मजदूर पर हुए जानलेवा हमले का मामला अब हत्या में तब्दील हो गया है। डंडों और पत्थरों से बुरी तरह मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किए गए मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी घायल होने के कारण अस्पताल में उपचाराधीन है।

मालखेड सीमेंट फैक्ट्री में हिंसक विवाद, अदाणी सीमेंट प्लांट में मजदूर की हत्या, इलाज के दौरान मौत
मालखेड सीमेंट फैक्ट्री में हिंसक विवाद, अदाणी सीमेंट प्लांट में मजदूर की हत्या, इलाज के दौरान मौत

मृतक की पहचान विकास कुमार गौरी दास 23, सिसाई, समस्तीपुर, बिहार के रूप में हुई है। वह रोजगार की तलाश में करीब 10 दिन पहले ही मालखेड स्थित सीमेंट कारखाने में काम करने आया था।गलती से दूसरे मजदूर के कमरे में जाने पर विवादपुलिस सूत्रों के अनुसार रात करीब 8.30 बजे विकास कुमार गलती से कारखाना परिसर में रहने वाले दूसरे मजदूर के कमरे में चला गया था। इस बात को लेकर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोपियों ने लकड़ी के डंडों और पत्थरों से विकास कुमार की बेरहमी से पिटाई की। सुपरस्पेशालिटी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

दूसरा आरोपी अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने कुलदीप नित्यानंद यादव 30, महेंद्रगढ़, हरियाणा को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरे आरोपी धर्मेंद्र विश्वनाथ साह 26, मुजफ्फरपुर, बिहार का अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद अदाणी सीमेंट प्लांट परिसर में काम करने वाले बाहरी मजदूरों के बीच डर और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। मजदूरों का कहना है कि परिसर में और आपसी समन्वय की कमी के कारण ऐसे विवाद बढ़ रहे हैं।

ये भी पढ़े:

औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूरों की सुरक्षा और ठेकेदारी व्यवस्था पर गंभीर सवाल

इस घटना ने औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूरों की सुरक्षा और ठेकेदारी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ठेकेदार पर भी लगे गंभीर आरोपमृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार लगातार यह कहकर उन्हें गुमराह करता रहा कि विकास कुमार का इलाज चल रहा है, जबकि बाद में अचानक उसकी मौत की सूचना दी गई। मजदूर की मौत के बाद ठेकेदार शव छोड़कर फरार हो गया। मामले की की मांग की जा रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply