BollywoodIndiaTrending

OTT Release This Week: वीकेंड हुआ एंटरटेनिंग, ‘जॉली एलएलबी 2’ समेत OTT पर रिलीज हुईं ये फिल्में और सीरीज

29 मई 2026, शुक्रवार को OTT प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का लगने वाला है। इस हफ्ते दर्शकों के लिए रोमांस, कॉमेडी, साइंसफिक्शन और कोर्टरूम ड्रामा से भरपूर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज़ हो रही हैं। लिस्ट में मलयालम रोमांटिककॉमेडी ‘कजिन्स एंड कल्याणम्स’, दिलचस्प साइंसफिक्शन ड्रामा ‘स्टार सिटी’ और अक्षय कुमारअरशद वारसी स्टारर बहुप्रतीक्षित लीगल कॉमेडी ‘जॉली एलएलबी 3’ जैसे बड़े टाइटल शामिल हैं।

OTT Release This Week: वीकेंड हुआ एंटरटेनिंग, ‘जॉली एलएलबी 2’ समेत OTT पर रिलीज हुईं ये फिल्में और सीरीज
OTT Release This Week: वीकेंड हुआ एंटरटेनिंग, ‘जॉली एलएलबी 2’ समेत OTT पर रिलीज हुईं ये फिल्में और सीरीज

जियोहॉटस्टार, अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स समेत कई प्लेटफॉर्म्स पर आने वाली ये नई रिलीज आपके वीकेंड को पूरी तरह एंटरटेनमेंट से भर देंगी। नीचे देखें इस शुक्रवार रिलीज होने वाली फिल्मों और शोज की पूरी लिस्ट।

जॉली एलएलबी 3

2011 के चर्चित भट्टापरसौल भूमि आंदोलन की पृष्ठभूमि पर बनी ये कोर्टरूम ड्रामाकॉमेडी दो ‘जॉली’ वकीलों की टक्कर दिखाती है। एक तरफ हैं जगदीश ‘जॉली’ त्यागी , जो जमीन गंवा चुके किसानों और एक विधवा के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, तो दूसरी ओर जगदीश्वर ‘जॉली’ मिश्रा , जो एक बड़े उद्योगपति के पक्ष में खड़े हैं। अदालत में शुरू हुई बहस धीरेधीरे सिस्टम, सत्ता और इंसाफ की जंग में बदल जाती है, जहां दोनों वकीलों को तय करना पड़ता है कि उनके लिए जीत ज्यादा जरूरी है या सच।

कजिन्स एंड कल्याणम्स

यह कहानी केरल के एक परिवार की है, जहां छह चचेरे भाईबहन एक साथ पलबढ़कर बड़े होते हैं। यह एक बहुत ही मज़ेदार और इमोशनल फैमिली ड्रामा है, जिसमें रोमान्स और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का है।

पूरी सीरीज में सात शादियां दिखाई गई हैं और इन्हीं शादियों के इर्दगिर्द इन सभी भाईबहनों की ज़िंदगी घूमती है। कहानी में आपको देखने को मिलेगा कि कैसे वक्त के साथ उनके रिश्ते बदलते हैं, उनके बीच कैसी खट्टीमीठी नोकझोंक और कॉम्पिटिशन होता है, और कैसे उनके घरपरिवार के पुराने रीतिरिवाज और परंपराएं आज भी उनकी लाइफ पर गहरा असर डालती हैं।

राफा

यह चार एपिसोड की एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज है, जो टेनिस के सुपरस्टार राफेल नडाल के करियर के आखिरी दिनों को करीब से दिखाती है। इस सीरीज को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुके डायरेक्टर जैक हेनज़र्लिंग ने बनाया है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नडाल का टेनिस कोर्ट पर और कोर्ट के बाहर का सफर कितना शानदार और प्रेरणादायक रहा है।

स्टार सिटी

यह सीरीज मशहूर शो ‘फॉर ऑल मैनकाइंड’ की दुनिया को और आगे बढ़ाती है। कहानी में एक अलग मोड़ दिखाया गया है क्या होता अगर चांद पर पहला कदम अमेरिका ने नहीं, बल्कि सोवियत संघ ने रखा होता?

यह ड्रामा हमें सोवियत संघ की उस खुफिया दुनिया में ले जाता है, जहां अंतरिक्ष यात्रियों , इंजीनियरों और खुफिया अधिकारियों की कहानी दिखाई गई है। इसमें आप देखेंगे कि कैसे अंतरिक्ष में आगे बढ़ने की इस होड़ में इन लोगों को भारी राजनीतिक दबाव झेलना पड़ा, क्याक्या कुर्बानियां देनी पड़ीं और कितने बड़े खतरों का सामना करना पड़ा।

कैलाबासास कॉन्फिडेंशियल

साउदर्न कैलिफोर्निया के बैकड्रॉप पर बनी यह आठ एपिसोड की एक रियलिटी सीरीज है। कहानी अमीर दोस्तों, पुराने प्रेमियों और जानीदुश्मनों के एक ऐसे ग्रुप की है, जो कॉलेज खत्म होने के बाद अपने गृहनगर में दोबारा मिलते हैं।

जब ये सब साथ आते हैं, तो पुरानी लड़ाइयां और मनमुटाव फिर से उभरने लगते हैं। इसके साथ ही, कुछ ऐसे दबे हुए राज बाहर आते हैं जो इन अमीर लोगों की चमचमाती और परफेक्ट दिखने वाली जिंदगी को पूरी तरह हिलाकर रख देते हैं।6. Propeller

वनवे नाइट कोच

यह सीरीज बच्चों के एक मशहूर 1997 के नॉवेल पर आधारित है। कहानी है आठ साल के जेफ की, जिसे प्लेन्स और उड़ने का बहुत शौक है, और उसकी मां हेलेन की।

उनकी बोरिंग और आम सी जिंदगी में एक बड़ा मोड़ तब आता है, जब वे देश के एक कोने से हॉलीवुड के लिए एक सफर पर निकलते हैं। जो सफर एक मामूली हवाई उड़ान से शुरू हुआ था, वह धीरेधीरे अनजाने सरप्राइजों और कभी न भूलने वाले एक बेहद रोमांचक एडवेंचर में बदल जाता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply