Satya Report: उत्तर प्रदेश में सड़क विकास की रफ्तार तेज है. हाईवे के साथसाथ एक्सप्रेसवे का जाल बिछ रहा है. बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के सबसे लंबे 594 किमी वाले गंगा एक्सप्रेसवे का शुभारंभ किया. इसके साथ ही यूपी देश का सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाला प्रदेश भी बन गया है. इसी बीच पुरानी सड़कों पर भी सुधार के साथ टोल दरें बढ़ रही हैं. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया NHAI ने लखनऊकानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग27 पर टोल बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है. मुख्यालय से मंजूरी मिलते ही नई दरें लागू हो जाएंगी.

टोल बढ़ोतरी नवाबगंज टोल प्लाजा पर लागू होगी. NHAI के अनुसार, सड़क के उच्चीकरण के कारण टोल दरें बढ़ाई जा रही हैं. अमौसी से दरोगा खेड़ा तक के 7 किमी हिस्से पर एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करने वाले वाहनों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा. यह हिस्सा सभी वाहनों के लिए फ्री रहेगा. दरोगा खेड़ा से आगे जाने पर ही एक्सप्रेसवे टोल लागू होगा.
मौजूदा और नई टोल दरें
- एक तरफा यात्रा: कार, जीप, वैन, मोटर व्हीकल: पहले 95 रुपये, अब 117 रुपये
- हल्के व्यावसायिक वाहन : पहले 160 रुपये, अब 182 रुपये
- बस और ट्रक: पहले 330 रुपये, अब 352 रुपये
- थ्री एक्सल वाले व्यावसायिक वाहन: पहले 360 रुपये, अब 382 रुपये
- चार से छह एक्सल वाले वाहन: पहले 520 रुपये, अब 542 रुपये
- सात या उससे अधिक एक्सल वाले वाहन: पहले 625 रुपये, अब 647 रुपये
लखनऊकानपुर एक्सप्रेसवे 63 किमी के शुभारंभ की तैयारी भी चल रही है, जो यात्रा समय को 23 घंटे से घटाकर मात्र 3045 मिनट कर देगा. मगर टोल भी महंगा होगा, जिससे यात्रियों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी.



