CrimeIndiaTrending

रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, बुजुर्ग मां की हत्या के आरोप में बेटी और नाती पर केस,,

रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, बुजुर्ग मां की हत्या के आरोप में बेटी और नाती पर केस,,

बेंगलुरु में एक बेटी ने 75 साल की अपनी बुजुर्ग मां को अपने बेटे संग मिलकर मौत के घाट सिर्फ इसलिए उतार दिया क्यों कि वह उनको शराब पीने के लिए संपत्ति बेचने को लेकर झगड़ रही थी. शातिर आरोपियों ने हत्या को छिपाने के लिए किसी को इस बारे में बताया तक नहीं.  मृतक महिला का नाम जयाम्मा था. उनकी हत्या के मामले में पुलिस ने उनकी बेटी भाग्यलक्ष्मी और नाती विकास को गिरफ्तार किया है.

शराब की लत के चलते ली मां की जान

मामला बेंगलुरु के केन्गेरी पुलिस स्टेशन के  सुभाष नगर इलाके का है. जांच के मुताबित ये वारदात 21 जून की रात को हुई. हालांकि मामले का पता बाद में चला. शुरुआती जांच के मुताबिक, परिवार के सदस्य शराब के आदी थे. शराब की अपनी लत के चलते उन्होंने कथित तौर पर संपत्ति बेच दी थी.

पुलिस के मुताबिक, पारिवारिक संपत्ति बेचने को लेकर जयाम्मा और भाग्यलक्ष्मी के बीच बहस हुई थी. झगड़ा बढ़ते ही नाती विकास भी इसमें शामिल हो गया. बहस के दौरान, दोनों ने कथित तौर पर ‘रागी मुड्डे’ बनाने में इस्तेमाल होने वाली लकड़ी की छड़ी से जयाम्मा पर हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई.

दोस्त ने फोन कर पुलिस को बताया

जांचकर्ताओं के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर अपराध को छिपाने की कोशिश में इसके बारे में किसी को भी नहीं बताया. विकास ने नानी की हत्या के कुछ घंटों बाद,  कथित तौर पर एक दोस्त को फोन कर उसे शराब लाने को कहा. उसने दोस्त को बताया कि उसकी नानी की मौत हो गई है, वह परेशान है.

दोस्त जब शराब पीने के लिए वहां पहुंचा, तो उसने जयाम्मा का शव देख तुरंत पुलिस को फोन किया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हत्या का खुलासा किया और मामले की जांच शुरू की. जिसके बाद केन्गेरी पुलिस ने भाग्यलक्ष्मी और विकास को गिरफ्तार कर लिया. मामले की आगे की जांच जारी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply