CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

कानपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने नशीला पदार्थ देकर अपनी सास के साथ दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बनाकर महीनों तक उसे ब्लैकमेल करता रहा।…

कानपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने नशीला पदार्थ देकर अपनी सास के साथ दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बनाकर महीनों तक उसे ब्लैकमेल करता रहा।…

Image Ai

उत्तर प्रदेश के कानपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि एक युवक ने अपने छोटे भाई की होने वाली सास को कपड़े खरीदने के बहाने बुलाया, नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया.

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि एक युवक ने अपने छोटे भाई की होने वाली सास को कपड़े खरीदने के बहाने बुलाया, नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर लंबे समय तक ब्लैकमेल करता रहा. पुलिस ने करीब दो महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

मामला कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है. पीड़िता के अनुसार, अप्रैल में उसकी बेटी की शादी होने वाली थी. शादी से करीब एक सप्ताह पहले आरोपी ने उसे कपड़े खरीदने के बहाने अपने कमरे पर बुलाया.महिला का आरोप है कि वहां उसे कोल्ड ड्रिंक दी गई, जिसमें नशीला पदार्थ मिलाया गया था. पेय पदार्थ पीने के बाद वह बेहोश हो गई. इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक फोटो व वीडियो भी बना लिए.

 वीडियो वायरल करने की देता था धमकी

पीड़िता का कहना है कि होश में आने के बाद जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने वीडियो और तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी. साथ ही बेटी की शादी तुड़वाने की बात कहकर उसे डराया गया.आरोप है कि इसी डर का फायदा उठाकर आरोपी लगातार महिला को ब्लैकमेल करता रहा और कई बार उसे धमकाकर अपने पास बुलाता रहा.

बेटी की शादी के बाद खुला मामला

महिला ने सामाजिक बदनामी और बेटी की शादी टूटने के डर से लंबे समय तक चुप्पी साधे रखी. लेकिन शादी होने के बाद भी जब आरोपी की कथित हरकतें नहीं रुकीं तो उसने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई.इसके बाद परिवार के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई.

दो महीने बाद आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान पीड़िता के बयान और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई.पुलिस के अनुसार आरोपी लगातार गिरफ्तारी से बच रहा था. आखिरकार उसे कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया. शुरुआती जांच में पता चला कि वह शहर छोड़कर भागने की तैयारी में था.पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मामले की आगे की जांच जारी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply