India

70 लाख की सुपारी, मध्यमग्राम में रची गई थी साजिश… शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा खुलासा

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई थी. हत्या के बाद राज्य की सियासत में बवाल मच गया था. सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने मंगलवार चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच अपने हाथ में ले ली है. CBI ने FIR दर्ज की और मामले की जांच के लिए सात सदस्यों वाली स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई, जिसमें बड़े अधिकारी शामिल हैं. इस मामले में उत्तर प्रदेश, बिहार से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है.

70 लाख की सुपारी, मध्यमग्राम में रची गई थी साजिश… शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा खुलासा
70 लाख की सुपारी, मध्यमग्राम में रची गई थी साजिश… शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा खुलासा

सूत्रों का कहना है कि पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज के इलेक्शन से पहले से ही चंद्रनाथ रथ निशाने पर थे. भारी भीड़ और सुरक्षा के चलते पहले प्लान कामयाब नहीं हो पाया था.

करीब एक महीने पहले से के मध्यमग्राम के घर के पास से ही उनकी लोकेशन और फोटो शेयर की जा रही थी. गिरफ्तार तीनों आरोपियों को सिग्नल ऐप पर चंद्रनाथ रथ की फोटो और हत्या का ऑर्डर दिया गया था.

मध्यमग्राम में रची गई थी हत्या की प्लानिंग

हत्याकांड की पूरी प्लानिंग मध्यमग्राम से ही रची गई थी. बक्सर से गिरफ्तार मयंक मिश्रा और विक्की मौर्य ने मध्यमग्राम के किसी शख्स का नाम सीबीआई के सामने कबूला है, जिसने लोकेशन और हत्या का आदेश सिग्नल ऐप पर दिया था.

सीबीआई की एसआईटी मध्यमग्राम के इसी शख्स की तलाश में जुटी है. इसकी गिरफ्तारी के बाद ही मोटिव का पता लग सकेगा, हालांकि बलिया से गिरफ्तार राज सिंह सीबीआई की जांच में सपोर्ट नहीं कर रहा है. सीबीआई तीनो आरोपी मयंक मिश्रा, विक्की मौर्य और राज सिंह की कस्टडी लेकर उनसे पूछताछ कर रही है.

70 लाख रुपए की दी गई थी सुपारी

23 मई तक तीनों आरोपी सीबीआई की कस्टडी में रहेंगे. गिरफ्तार आरोपियों से हुई अब तक की पूछताछ में हत्या के लिए 70 लाख रुपए की सुपारी की बात सामने आई है.

सीबीआई अधिकारियों को स्पॉट की जांच के बाद ये इनपुट्स मिले हैं कि चंद्रनाथ रथ की एकएक अपडेट मध्यमग्राम के इसी इलाके से लाइव लोकेशन के जरिए शूटर्स से शेयर की गई थी. हालांकि, इस हत्याकांड को पॉलिटिकल राइवलरी के लिए अंजाम दिया गया था या फिर कोई पुरानी रंजिश वजह है. इस एंगल पर जांच हो रही है.

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, कुछ और साजिशकर्ता तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है. उसके बाद ही मोटिव क्लियर हो पाएगा. फिलहाल, सीबीआई की एसआईटी बंगाल में ही आरोपियों से पूछताछ और स्पॉट की जांच में लगी हुई है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply