IndiaTrendingUttar Pradesh

यूपी: शादी से एक दिन पहले युवती का शव पेड़ से लटका मिला, युवक का भी शव बरामद, मचा हड़कंप

शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 19 साल की युवती और युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है। युवती की गुरुवार को शादी होने वाली थी। यानी शादी के एक दिन पहले उसका शव बरामद किया गया है।

यूपी: शादी से एक दिन पहले युवती का शव पेड़ से लटका मिला, युवक का भी शव बरामद, मचा हड़कंप
यूपी: शादी से एक दिन पहले युवती का शव पेड़ से लटका मिला, युवक का भी शव बरामद, मचा हड़कंप

क्या है पूरा मामला?

मामला शाहजहांपुर के परौर थाना क्षेत्र के कुबेरपुर गांव का है। यहां गांव के बाहर खेत में एक पेड़ से 2 शव लटके हुए बरामद किए गए। ये दोनों शव एक युवक और युवती के हैं। इनकी पहचान 19 साल की नन्ही यादव और सोमेंद्र यादव के रूप में हुई है।

घटना बुधवार की है। जिस युवती का शव बरामद हुआ है, उसकी गुरुवार को शादी थी। जिस घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोग भी इस घटना को लेकर इमोशनल हैं क्योंकि एक दिन बाद शादी होने वाली थी तो सभी उत्सव के रंग में रंगे थे और हर तरफ शुभ गीत और रस्मों का पालन किया जा रहा था। किसे पता था कि जो लड़की एक दिन बाद दुल्हन बनने वाली है, वह अपनी शादी के एक दिन पहले ही इस दुनिया को छोड़कर चली जाएगी।

हालांकि अभी युवक के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है कि वो कौन है। गांव में सभी लोग इसी मुद्दे को लेकर चर्चा कर रहे हैं और मृतक के परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। 

पुलिस ने क्या बताया?

इस घटना पर अपर पुलिस अधीक्षक का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, “प्रथम दृष्ट्या यह आत्महत्या का मामला लगता है, मगर पुलिस हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।” देखना ये होगा कि जांच के बाद इस केस में क्या सच्चाई सामने आती है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply