CrimeIndia

9 बच्चों की मां को सता रहा था एक डर, इसलिए जब रात को सो रहा था पति… कुल्हाड़ी से वार करके जान से मार डाला

Khargone Crime News: मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है. यहां चैनपुर थाना क्षेत्र के बाजार खोद्रा चिड़िया गांव में 35 साल की एक महिला ने अपने 45 वर्षीय पति की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर डाली. 9 बच्चों की मां ने इस खूनी खेल को उस वक्त अंजाम दिया जब उसका पति गहरी नींद में सो रहा था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे स्थानीय अदालत ने जेल भेज दिया है.

9 बच्चों की मां को सता रहा था एक डर, इसलिए जब रात को सो रहा था पति… कुल्हाड़ी से वार करके जान से मार डाला

इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा पुलिस की गहन तफ्तीश के बाद हुआ. मृतक की पहचान इडा डुडवे के रूप में हुई है. इडा की लाश मिलने के बाद उसके सगे भाई ने 10 जुलाई को चैनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके भाई की हत्या कर दी है.

भटकाने की कोशिश हुई नाकाम

खरगोन के एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस बिट्टू सहगल ने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा तानाबाना बुना गया था जिससे लगे कि अपराध किसी बाहरी व्यक्ति ने किया है. लेकिन जब पुलिस ने पारिवारिक पृष्ठभूमि की पड़ताल की, तो शक की सुई घर के भीतर ही घूम गई. पुलिस की सख्ती के आगे आरोपी पत्नी ज्यादा देर टिक नहीं सकी और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

गर्लफ्रेंड से शादी का था खौफ

पूछताछ में आरोपी महिला रुमली बाई डुडवे ने बताया कि उसके पति इडा डुडवे का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध चल रहा था. रुमली के मन में यह खौफ बैठ गया था कि उसका पति उसे और उनके 9 बच्चों को बेसहारा छोड़कर अपनी गर्लफ्रेंड से शादी रचा लेगा. इसी बात को लेकर दोनों के बीच पिछले लंबे समय से रोजाना गंभीर झगड़े हो रहे थे. छोड़े जाने के इसी डर और रोजरोज के विवाद से तंग आकर रुमली बाई ने 9 और 10 जुलाई की दरम्यानी रात को सो रहे पति पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसे जान से मार डाला.

रायसेन में तंत्रमंत्र के चक्कर में व्यापारी की हत्या

इसी बीच मध्यप्रदेश के ही रायसेन जिले से अंधविश्वास के खूनी खेल का एक और मामला सामने आया है. रायसेन के गैरतगंज क्षेत्र में तंत्रमंत्र के जरिए जमीन में गड़ा धन निकालने के चक्कर में 3 लोगों ने मिलकर 42 वर्षीय एक व्यापारी विजय जैन की कथित तौर पर हत्या कर दी. विजय जैन 7 जुलाई से लापता थे और 9 जुलाई को उनकी गुमशुदगी दर्ज हुई थी. उनकी लाश गैरतगंज से 6 किलोमीटर दूर परासिया गांव के पास एक नदी किनारे बने पूजा स्थल के नजदीक बरामद की गई है. पुलिस इस मामले के आरोपियों की भी तलाश कर रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply