IndiaRajasthanTrending

जयपुर को 871 करोड़ की सौगात, आचार संहिता से पहले CM भजनलाल ने किए विकास कार्यों के शिलान्यास-लोकार्पण

जयपुर
राजस्थान में निकाय चुनाव की आहट के बीच राजधानी जयपुर को विकास की बड़ी सौगात मिली है। आचार संहिता लगने से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर शहर में 871 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। 465 करोड़ रुपए से अधिक के सीवरेज कार्य, 81 करोड़ रुपए के ट्रैफिक सुधार कार्य और जेडीए के करीब 325 करोड़ रुपए के विकास कार्य इस पैकेज का हिस्सा हैं। इनके साथ स्वास्थ्य सुविधाओं में नए उपकरण और भवन, नए अंडरब्रिज, यूटर्न, सबवे और 507 किलोमीटर से अधिक सीवर लाइन बिछाने के काम भी शामिल हैं।

इन कार्यों का हुआ लोकार्पण
आरयूएचएस में 128 स्लाइस सीटी स्केन मशीनें और 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीन
आरयूएचएस में 18 करोड़ रुपए से 180 कमरों का छात्रावास 18 करोड़ से तैयार
एसएमएस अस्पताल के आयुष्मान टावर के अंतर्गत कॉर्डियक टॉवर का उद्घाटन
चांदपोल के जनाना अस्पताल में 51 करोड़ रुपए की लागत से नवीन आईपीडी टावर शुरू
झोटवाड़ा के अभयपुर और दूदू विधानसभा के रेहलाना में उपस्वास्थ्य केन्द्र जनता को समर्पित
राजस्थान पुलिस अकादमी में 12 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से निर्मित 300 प्रशिक्षुओं की क्षमता वाला महिला छात्रावास

इनका हुआ शिलान्यास
सीवरेज की दिक्कत होगी दूर: अमृत 2.0 योजना के तहत जयपुर नगर निगम क्षेत्र में 465 करोड़ रुपए से अधिक के सीवरेज संबंधी कार्य, 507 किलोमीटर से अधिक की बिछेगी सीवर लाइन, 52 हजार आवासों को सीवर कनेक्शन से लगभग 13 लाख नागरिकों को फायदा मिलेगा।

ट्रैफिक सुधार पर फोकस
जयपुर में ट्रैफिक सुधार के लिए 81 करोड़ रुपए की लागत के सात कार्य, करतापुरा नाले के पास अंडरब्रिज, अजमेर रोड पर पुरानी चुंगी जंक्शन पर अंडरब्रिज, सीकर रोड, हरे कृष्णा मार्ग और न्यू सांगानेर रोड पर यूटर्न एवं सबवे निर्माण सहित अन्य कार्य किए जाएंगे।
टोंक रोड और हरे कृष्णा मार्ग को जोड़ने के लिए लगभग 60 करोड़ रुपए से यातायात विकास कार्य करवाए जाएंगे।

ये काम भी होंगे
विद्याधर नगर सेक्टर01 में सूचना व्यवस्था एवं मनोरंजन केंद्र का निर्माण किया जाएगा।
द्रव्यवती नदी पर 35 करोड़ रुपए से रूफटॉप सोलर लगाया जाएगा।
झोटवाड़ा में सैटेलाइट चिकित्सालय सहित विभिन्न विकास कार्य करवाए जाएंगे।

सीएम ने 7 शहरों को दी ईबसों की सौगात
निकाय चुनाव की आचार संहिता से ठीक पहले राज्य सरकार ने सौगातों की झड़ी लगा दी। राजधानी सहित राज्य के अन्य शहरों में सार्वजनिक यातायात को गति देने के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को 71 पीएम ईबसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जयपुर स्थित ओटीएस परिसर में कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ईबसों को रवाना किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य के जयपुर, जोधपुर, कोटा, बीकानेर, भीलवाड़ा, उदयपुर, अजमेर, अलवर और सीकर में कुल 1150 बसों का संचालन किया जाएगा। इससे पहले बसों का विधि विधान से पूजन किया गया और मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने बसों की सुविधाओं के बारे में भी जाना। कार्यक्रम में श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत एक लाख 32 हजार 421 श्रमिकों और उनके आश्रितों को 154 करोड़ रुपए से अधिक की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply