IndiaUttar Pradesh

ग्रेटर नोएडा में 16वीं मंजिल से कूदकर युवती ने दी जान, बहन से हुआ था झगड़ा

Greater Noida suicide Case: उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में 16वीं मंजिल से कूदकर की एक युवती ने आत्महत्या कर ली. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों की तरफ से अभी तक कोई शिकायत नहीं दी गई है. दरअसल, करीब तीन माह पहले वह यहां आई थी और 12वीं पास करने के बाद यहां एडमिशन के लिए घूम रही थी. बताया जा रहा है कि इसका अपनी बहन से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था.

ग्रेटर नोएडा में 16वीं मंजिल से कूदकर युवती ने दी जान, बहन से हुआ था झगड़ा

दरअसल, थाना बिसरख पर सूचना प्राप्त हुई कि आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी में एक युवती की 16 वीं मंजिल से गिर जाने के कारण मृत्यु हो गई है. इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. बताया जा रहा है युवती अपनी बहन के साथ यहां रहा करती थी.

बहन के साथ रह रही थी युवती

मृतका की पहचान तनिष्का तोमर पुत्री आरेन्द्र सिंह तोमर उम्र लगभग 19 वर्ष के रूप में हुई है. बताया जा रहा है युवती अपनी बहन के साथ यहां रहा करती थी. करीब तीन माह पहले वह यहां आई थी और 12वीं पास करने के बाद यहां एडमिशन के लिए घूम रही थी. बताया जा रहा है कि इसका अपनी बहन से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. बहन नाइट में जॉब करती थी और आज वह दिन में सो रही थी. उसी दौरान उसकी बहन फ्लैट से बाहर और बालकनी से छलांग लगा दी.

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजन मौके पर मौजूद है, अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है. मृतका की पहचान तनिष्का तोमर पुत्री आरेन्द्र सिंह तोमर उम्र लगभग 19 वर्ष के रूप में हुई है. बताया जा रहा है युवती अपनी बहन के साथ यहां रहा करती थी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply