Crime

500 रुपये में होता एक लड़की का जुगाड़, फिर फ्लैट में चलती डर्टी गेम… अमरावती स्कैंडल में खुले सनसनीखेज राज

Satya Report: Amravati News: महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा में युवतियों के यौन शोषण और उनके आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले ने अब एक बेहद गंभीर और संगठित स्कैंडल का रूप ले लिया है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, इस गिरोह के खौफनाक तौर-तरीकों और इसके नेटवर्क को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. इस मामले में अब तक छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और पुलिस महकमे के भीतर भी हड़कंप मचा हुआ है.

500 रुपये में होता एक लड़की का जुगाड़, फिर फ्लैट में चलती डर्टी गेम… अमरावती स्कैंडल में खुले सनसनीखेज राज
500 रुपये में होता एक लड़की का जुगाड़, फिर फ्लैट में चलती डर्टी गेम… अमरावती स्कैंडल में खुले सनसनीखेज राज

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि मुख्य आरोपी अहमद अयान अमरावती के कठोरा नाका इलाके में स्थित एक रिहायशी इमारत की तीसरी मंजिल पर एक फ्लैट का इस्तेमाल वारदात के लिए करता था. जांच के अनुसार, भोली-भाली युवतियों को फुसलाकर इस फ्लैट में लाया जाता था, जहां उनके साथ दुष्कर्म कर छिपकर आपत्तिजनक वीडियो बनाए जाते थे. बाद में इन वीडियो का उपयोग युवतियों को ब्लैकमेल करने और उन्हें चुप रहने पर मजबूर करने के लिए किया जाता था.

500 रुपये में शिकार लाने वाला सहयोगी .

यह मामला केवल एक व्यक्ति की सनक तक सीमित नहीं है, बल्कि एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है. आरोपी अहमद अयान का एक सहयोगी भी इस घिनौने खेल में शामिल था. बताया जा रहा है कि इस सहयोगी को प्रति लड़की करीब 500 रुपये दिए जाते थे, ताकि वह युवतियों को बरगलाकर फ्लैट तक पहुंचा सके. पुलिस को संदेह है कि इस फ्लैट में कई और युवतियों का शोषण हुआ है, जिसकी कड़ियां अब जोड़ी जा रही हैं.

प्रशासनिक सर्जरी: 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

मामले की गंभीरता और जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है. परतवाड़ा-अचलपुर पुलिस स्टेशन के 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से कंट्रोल रूम (नियंत्रण कक्ष) में अटैच कर दिया गया है.

अटकलें लगाई जा रही हैं कि जांच को प्रभावित होने से बचाने और स्थानीय पुलिस की संदिग्ध भूमिका की आशंका के चलते यह कदम उठाया गया है. हटाए गए पुलिसकर्मियों में सलीम शेख, अब्दुल नाजिम, शुभम वर्मा, मयूर गुरव, मोहन वावरे और पुरुषोत्तम बावनेर के नाम शामिल हैं.

6 आरोपी गिरफ्त में, कोर्ट ने भेजी पुलिस कस्टडी

पुलिस ने अब तक कुल छह आरोपियों को दबोच लिया है. बीती रात हुई कार्रवाई में दो और गिरफ्तारियां हुईं. कोर्ट ने उजेर खान इकबाल खान, तरबेज खान तस्लीम खान और मोहम्मद साद मोहम्मद सादिक समेत अन्य आरोपियों को 21 तारीख तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. आरोपी उजेर खान ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि उसने आपत्तिजनक वीडियो मोहम्मद साद को भेजे थे, जिससे वीडियो वायरल करने के संगठित नेटवर्क की पुष्टि होती है. जांच के दौरान पुलिस को अब तक 18 अश्लील वीडियो और 39 फोटो मिले हैं.

दहशत में शहर, SIT की पैनी नजर

परतवाड़ा शहर में इस घटना के बाद से ही भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है. पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) इस बात की पड़ताल कर रही है कि क्या इस गिरोह के तार अन्य शहरों या राज्यों से भी जुड़े हैं. पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, इस रैकेट में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही कुछ और बड़ी गिरफ्तारियां संभव हैं. फिलहाल, पुलिस उन पीड़ित युवतियों की पहचान और काउंसलिंग में जुटी है जो इस गिरोह का शिकार बनी हैं, ताकि उन्हें न्याय दिलाया जा सके.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply