Trending

थोड़ी मेहनत लेकिन स्वाद में लाजवाब, इस गर्मी बनाएं दादी-नानी स्टाइल में पारंपरिक आम का अचार

Satya Report: भारतीय घरों में अचार बनाने की परंपरा काफी पुरानी और समृद्ध रही है। यह सिर्फ खाने का एक स्वाद बढ़ाने वाला हिस्सा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और खानपान की विरासत का भी अहम हिस्सा माना जाता है। हर राज्य और हर घर में अलगअलग तरह के अचार बनाए जाते हैं, जैसे आम, नींबू, मिर्च, लहसून, कटहल और मिक्स वेज अचार आदि, जो काफी पुराने समय से ही बनते आ रहे हैं। दादीनानी के पुराने और पारंपरिक नुस्खों से बने ये अचार न केवल भोजन का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि परिवार की परंपराओं और यादों से भी जुड़े होते हैं। गर्मी के मौसम में कच्चे आम का अचार खूब बनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं पारंपरिक तरीके से आम का अचार बनाने की विधि क्या है।

थोड़ी मेहनत लेकिन स्वाद में लाजवाब, इस गर्मी बनाएं दादी-नानी स्टाइल में पारंपरिक आम का अचार
थोड़ी मेहनत लेकिन स्वाद में लाजवाब, इस गर्मी बनाएं दादी-नानी स्टाइल में पारंपरिक आम का अचार

पारंपरिक तरीके से आम का अचार बनाने में भले ही समय लग सकता है, लेकिन यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही लंबे समय तक चलता है।

कच्चे आम का अचार बनाने की सामग्री

कच्चे आम – 1 किलो
सरसों का तेल 250 से 300 मिलीलीटर
नमक स्वादानुसार
हल्दी पाउडर 2 बड़े चम्मच
लाल मिर्च पाउडर 2 से 3 बड़े चम्मच
राई 2 बड़े चम्मच
सौंफ 2 बड़े चम्मच
मेथी दाना 1 बड़ा चम्मच
हींग आधा छोटा चम्मच

पारंपरिक तरीके से आम का अचार बनाने की विधि
पारंपरिक तरीके से आम का अचार बनाने की विधि पूरी तरह से देसी और प्राकृतिक होती है, जिसमें धूप, तेल और मसालों का सही संतुलन रखा जाता है।

1 आम तैयार करें
सबसे पहले कच्चे, सख्त और खट्टे आमों को अच्छे से धोकर पूरी तरह सुखा लें। ध्यान रहे कि आम में बिल्कुल भी नमी न रहे, नहीं तो अचार जल्दी खराब हो सकता है। आम जब सूख जाए तो छोटेछोटे टुकड़ों में काट लें।

2 नमक और हल्दी लगाना
कटे हुए आमों में नमक और हल्दी डालकर अच्छे से मिला दें। अब इन्हें 68 घंटे या एक दिन के लिए हल्की धूप में रख दें ताकि आम थोड़ा नरम हो जाए और पानी सूख जाए।

3 मसाले
अब सौंफ, मेथी दाना और राई को हल्का भूनकर दरदरा पीस लें। इसमें लाल मिर्च पाउडर और थोड़ी हींग मिला लें। यह देसी मसाला मिश्रण अचार का स्वाद बढ़ाता है।

4 ऐसे मिलाएं मसाले
अब आम के टुकड़ों में तैयार मसाले अच्छे से मिला दें। मसाले ऐसे मिलाएं कि हर टुकड़े पर लग जाए।

5 सरसों का तेल डालने का तरीका
सरसों के तेल को हल्का गर्म करके पूरी तरह ठंडा कर लें और फिर इसे मसाले मिले आम पर डाल दें। तेल इतना होना चाहिए कि आम पूरी तरह डूब जाए, इससे अचार लंबे समय तक सुरक्षित रहता है।

6 किसमें रखें आम के अचार
आम के अचार को प्लास्टिक की बोतलों में रखने से बचना चाहिए। पहले के समय में लंबे समय तक चलाने के लिए लोग ज्यादातर चीनी मिट्टी के जार में अचार भरकर रखते थे या फिर कांच के जार में भी इसे भरा जा सकता है। इसे 715 दिन तक धूप में रखें और रोज हल्के हाथ से हिलाते रहें।

7 कब तैयार हो जाता है आम का अचार
पारंपरिक तरीके से आम के अचार को तैयार होने में लगभग 1015 दिनों तक का समय लगता है। लेकिन, ये जितना पुराना होते जाता है इसका स्वाद और भी गहरा और स्वादिष्ट हो जाता है।

ऐसे में इस आसान विधि की मदद से आप घर पर आसानी से पारंपरिक तरीके से आम का अचार तैयार कर सकते हैं, जो लंबे समय तक खराब भी नहीं होता।


contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply