Man Burnt Alive In Car On Lucknow Sitapur Highway: राजधानी लखनऊ में गुरुवार की देर रात एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। सीतापुर हाईवे पर एक खड़ी कार अचानक धूधू कर जलने लगी और जब तक आग पर काबू पाया गया, अंदर मौजूद इंसान का शरीर जलकर सिर्फ हड्डियों का ढांचा बनकर रह गया था। पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि यह महज एक हादसा है या सोचीसमझी हत्या।

देर रात धमाकों से दहला हाईवे
के BKT इलाके में सरइयां गांव के पास गुरुवार रात करीब 11:30 बजे एक मारुति जेन कार में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी भीषण थी कि तेज धमाकों के साथ कार के शीशे फटने लगे, जिससे हाईवे पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
ड्राइविंग सीट पर मिला सिर्फ कंकाल
जब आग बुझ गई और पुलिस ने कार का दरवाजा खोला, तो अंदर का नजारा देखकर सबकी रूह कांप गई। ड्राइविंग सीट पर एक शख्स का जला हुआ शव मिला, जिसकी हालत ऐसी थी कि शरीर का मांस पूरी तरह जल चुका था और सिर्फ हड्डियां नजर आ रही थीं। पुलिस के अनुसार, जब कार को खोला गया तो शव का ऊपरी हिस्सा पीछे की तरफ लटका हुआ था। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं ताकि मौत की असली वजह का पता लगाया जा सके।
खुर्रमनगर के अलमाश के नाम पर दर्ज है कार
पुलिस ने जब कार के नंबर के आधार पर जांच की तो पता चला कि यह गाड़ी खुर्रमनगर निवासी हमीदुल के बेटे अलमाश हक के नाम पर रजिस्टर्ड है। बख्शी का तालाब के SP विकास कुमार पांडेय ने बताया कि कार मालिक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अभी तक यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मरने वाला व्यक्ति अलमाश ही था या कोई और क्योंकि शव की पहचान करना अभी मुश्किल बना हुआ है।
सन्नाटे वाली जगह पर कार खड़ी होना उठा रहा कई सवाल
यह घटना किसी गहरी साजिश की ओर भी इशारा कर रही है। जिस जगह पर कार जली है वहां आसपास करीब 200 मीटर तक कोई दुकान, चौराहा या रिहाइशी इलाका नहीं है और वहां काफी सन्नाटा रहता है। कार हाईवे के किनारे सफेद पट्टी पर खड़ी थी। पुलिस को आशंका है कि किसी ने युवक की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसे कार में डालकर आग लगा दी होगी। कार के सभी शीशे क्षतिग्रस्त मिलना भी इस शक को गहरा कर रहा है।
CCTV और धर्मकांटा कर्मचारियों से पूछताछ जारी
मामले की जांच के लिए अब हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। पास ही स्थित एक धर्मकांटा के कर्मचारियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि यह पता चल सके कि कार वहां कब से खड़ी थी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कार में ड्राइवर अकेला था या उसके साथ कोई और भी था। फिलहाल पुलिस हत्या और हादसा, दोनों ही पहलुओं पर गहन तफ्तीश कर रही है।



