IndiaUttar Pradesh

गजब! गोदाम में चल रहा था धर्मांतरण का कार्यक्रम, पुलिस ने 12 लोगों को दबोचा; बीमारी ठीक करने के बहाने बुलाया था

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के जड़ौदा गांव में कथित धर्मांतरण के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच महिलाओं समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि गांव में एक गोदाम में लोगों को कथित तौर पर लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था. मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

गजब! गोदाम में चल रहा था धर्मांतरण का कार्यक्रम, पुलिस ने 12 लोगों को दबोचा; बीमारी ठीक करने के बहाने बुलाया था

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि जड़ौदा गांव में राशिद नामक व्यक्ति के गोदाम में बड़ी संख्या में लोगों की सभा चल रही है, जहां कथित तौर पर हिंदू समुदाय के लोगों को धन, बीमारी के इलाज और अन्य सुविधाओं का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद कार्रवाई की.

12 आरोपी गिरफ्तार

शिकायत के आधार पर पुलिस ने 14 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इसके बाद पांच महिलाओं और सात पुरुषों समेत कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजीव, संगीता, पूजा, मोनू, आशु, चांदनी, सरिता, अमरीश, कार्तिक, कनक, शीशपाल और प्रवीण के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन बाइबल, कुछ पहचान पत्र और अन्य सामग्री बरामद करने का दावा किया है. बरामद सामान की जांच की जा रही है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अब जांच का फोकस इस बात पर है कि कथित धर्मांतरण गतिविधियों के लिए फंडिंग कहां से हो रही थी. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क के जरिए अब तक कितने लोगों का धर्म परिवर्तन कराया गया और इसके पीछे क्या उद्देश्य था. पुलिस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका और संभावित नेटवर्क की भी जांच कर रही है.

फिलहाल सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. आरोपों की जांच की जा रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply