CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

शाहजहांपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला कांड! 70 वर्षीय ससुर ने बहू के साथ किया ऐसा काम..

UP एक गांव में सुबह-सुबह एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। घर के अंदर एक महिला की हत्या कर दी गई थी और कुछ ही घंटों बाद गांव के बाहर एक बुजुर्ग का शव पेड़ से लटका मिला। जब दोनों घटनाओं को जोड़कर देखा गया तो सामने आई कहानी ने हर किसी को हैरान कर दिया।

गांव में रहने वाली 30 वर्षीय महिला अपने घर पर थी। उसका पति ट्रक चालक है और अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहता था। घटना वाले दिन भी वह घर पर मौजूद नहीं था।

सुबह जब परिवार और आसपास के लोगों को महिला की हत्या की जानकारी मिली तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का शव घर के अंदर मिला। पास ही हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद हुई।

शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि महिला का अपने 70 वर्षीय ससुर से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आसपास के लोगों ने भी बताया कि बुजुर्ग शराब पीने का आदी था और घर में कई बार कहासुनी हो चुकी थी।

पुलिस के मुताबिक, इसी विवाद के दौरान बुजुर्ग ने कथित तौर पर घर में रखी कुल्हाड़ी से बहू पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी वहां से निकल गया।

पुलिस टीम मामले की जांच कर ही रही थी कि इसी दौरान एक और सूचना मिली। गांव के सामने स्थित एक बाग में आम के पेड़ पर बुजुर्ग का शव फंदे से लटका हुआ मिला।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply