CrimeIndiaPunjabTrending

अमृतसर​​​ में विदेशी मॉडल के साथ सरेराह वारदात,​​​​​​ वाघा बॉर्डर से लौटते समय बाइक सवार ने पलभर में छीन लीमती चीज

अमृतसर​​​ में विदेशी मॉडल के साथ सरेराह वारदात,​​​​​​ वाघा बॉर्डर से लौटते समय बाइक सवार ने पलभर में छीन लीमती चीज

अमृतसर, पंजाब: पंजाब घूमने आई लंदन निवासी विदेशी मॉडल लाली के साथ अमृतसर में लूट की घटना सामने आई है। वाघा बॉर्डर से घूमकर लौटते समय बाइक सवार एक अज्ञात व्यक्ति ने उनका करीब 1.5 लाख रुपये का आईफोन 17 प्रो मैक्स छीन लिया और मौके से फरार हो गया। लाली पंजाबी गाने ‘सोहनी नहीं’ में मॉडलिंग भी कर चुकी हैं।

ऑटो में बैठी थीं, तभी बाइक सवार ने मारा झपट्टा

लाली के मुताबिक, यह घटना 31 अक्टूबर को शाम करीब 7 बजे हुई। वह एक अन्य पर्यटक के साथ वाघा बॉर्डर घूमकर ऑटो से वापस लौट रही थीं। वह ऑटो की अगली सीट पर बैठी थीं और उनका आईफोन गोद में रखा हुआ था।

इसी दौरान बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल पर सवार एक अनजान व्यक्ति उनके पास आया और झपट्टा मारकर फोन छीन लिया। लाली ने बताया कि फोन के कवर में मोर का एक पंख भी लगा था, जिसे भारत में किसी अनजान व्यक्ति ने उन्हें उपहार के रूप में दिया था।

भारत की नौवीं यात्रा पर आई थीं लाली

लाली ने बताया कि यह भारत की उनकी नौवीं यात्रा थी। फोन छिन जाने की घटना के बावजूद भारत, पंजाब और अमृतसर के प्रति उनका लगाव कम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां के लोग मुश्किल समय में परिवार की तरह मदद के लिए आगे आते हैं।

उन्होंने घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है और अमृतसर आने वाले अन्य पर्यटकों को भी अपने कीमती सामान का ध्यान रखने की सलाह दी है।

मुश्किल समय में स्थानीय लोगों ने बढ़ाया मदद का हाथ

घटना के बाद लाली की मदद के लिए अमृतसर के कई स्थानीय लोग आगे आए। ऑटो चालक विक्की ने उन्हें इस्तेमाल के लिए अपना अतिरिक्त फोन दिया। वहीं, होटल मालिक विकास ने उनके माता-पिता से अंतरराष्ट्रीय कॉल के जरिए संपर्क करवाया।

इसके अलावा उनके दोस्त नदीम ने नया फोन खरीदने के लिए पैसे दिए और पुणे जाने के लिए हवाई टिकट भी बुक कराया।

इस घटना के बीच लाली ने स्थानीय लोगों की मदद और सहयोग के लिए आभार जताया। पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

Satya Report Disclaimer: यह खबर उपलब्ध मीडिया रिपोर्ट और संबंधित महिला के बताए घटनाक्रम पर आधारित है। घटना की जांच और पुलिस कार्रवाई से जुड़ी जानकारी आधिकारिक पुष्टि के अधीन है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply