IndiaUttar Pradesh

ललितपुर में बाइक समेत गहरे नाले में गिरा युवक, टूटी पुलिया बनी हादसे की वजह

Lalitpur News: उत्तर प्रदेश के ललितपुर में नगर पालिका की लापरवाही की तस्वीर सामने आई है. यहां सड़क पर खुले नाले में एक युवक बाइक सहित समा गया. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. वहां मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक और उसकी बाइक को नाले से सुरक्षित बाहर निकाला. यह खौफनक मंजर CCTV में कैद हो गया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह हादसा नगर पालिका की घोर लापरवाही का नतीजा है.

ललितपुर में बाइक समेत गहरे नाले में गिरा युवक, टूटी पुलिया बनी हादसे की वजह

यह घटना ललितपुर के गोविंद नगर की है, जहां रास्ते के किनारे बनाए गए नाले को नगर पालिका ने कई स्थानों पर खुला छोड़कर दिया है, जिसमें लोग आए दिन गिरकरचोटिल होते हैं. 28 जून की सुबह भी एक युवक बाइक सहित नाले में गिर गया. गनीमत रही कि राहगीरों ने यह नजारा देख लिया और मौके पर ही युवक को नाले से बाहर निकाल लिया. लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नाले को ढका नहीं गया, जिससे यह दुर्घटना हुई. स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत से युवक को सुरक्षित बाहर निकाला. बारबार शिकायत के बावजूद अधिकारियों की अनदेखी से ऐसे हादसे हो रहे हैं, जो उनकी उदासीनता को दर्शाते हैं.

टूटी पुलिया में समाया युवक

दरअसल, ललितपुर में ‘हर घर नल योजना’ के तहत सड़कों को खोद दिया गया. हालांकि काम होने के बाद भी इसे भरने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया. यानी नगर पालिका की उदासीनता के चलते सड़कों और नालों को खुला छोड़ दिया, जिसमें लोग गिरकर अब चोटिल हो रहे है. वहींलोगों ने भी कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से की, इसके बावजूद नाले को ढका नहीं गया.

नगर निगम के खिलाफ लोगों में गुस्सा

बता दें कि ललितपुर जिलाधिकारी ने बीते कुछ दिन पहले ही जल निगम के ठेकेदारों और अधिकारियों को सड़कों की खस्ताहाल को लेकर कड़ी फटकार लगाई थी, लेकिन इसके बावजूद ठेकेदार और अधिकारियों की उदासीन रवैया देखने को मिल रहा है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply