IndiaPunjabTrending

फिरोजपुर में आप नेता की गोलियां मारकर हत्या, एक गंभीर घायल; चुनावी रंजिश में वारदात की आशंका

ममदोट : फिरोजपुर के कस्बा ममदोट में रविवार सुबह आम आदमी पार्टी के नेता गुरप्रीत सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार नकाबपोश हमलावरों ने कार सवार लोगों और बाइक सवारों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान 45 वर्षीय गुरप्रीत सिंह की मौत हो गई, जबकि हरप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल हरप्रीत सिंह को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगे रेफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे दो घायल व्यक्तियों को अस्पताल लाया गया था। इनमें 45 वर्षीय गुरप्रीत सिंह की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। दूसरे व्यक्ति को भी गोलियां लगी थीं और उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद फिरोजपुर के एसएसपी भूपिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और फायरिंग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है, लेकिन फिलहाल उनके बारे में जानकारी साझा नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में मामला चुनावी रंजिश से जुड़ा हुआ सामने आ रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही वारदात के कारणों और पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply