Delhi

रेप करने के लिए नहीं, फिर क्यों IRS के घर में घुसा था दरिंदा? जज के सवाल पर आरोपी राहुल मीणा ने दिया जवाब

Satya Report: Delhi News: राजधानी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में IRS अधिकारी की बेटी के रेप और मर्डर के सनसनीखेज मामले में साकेत कोर्ट ने आरोपी राहुल मीणा को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. दिल्ली पुलिस ने मामले की गहन जांच और पूछताछ के लिए कस्टडी की मांग की थी. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने आरोपी से कई सवाल किए. जब उससे पूछा गया कि वह घर में क्यों घुसे तो राहुल मीणा ने बताया कि वह चोरी के इरादे से घर में दाखिल हुआ था.

रेप करने के लिए नहीं, फिर क्यों IRS के घर में घुसा था दरिंदा? जज के सवाल पर आरोपी राहुल मीणा ने दिया जवाब
रेप करने के लिए नहीं, फिर क्यों IRS के घर में घुसा था दरिंदा? जज के सवाल पर आरोपी राहुल मीणा ने दिया जवाब

कोर्ट में बोला राहुल- मेरी गलती थी

इसके बाद कोर्ट ने IRS की बेटी के साथ रेप और फिर उसका मर्डर करने को लेकर सवाल किया तो आरोपी राहुल मीणा ने जवाब दिया कि यह उसकी गलती थी, लेकिन वह फिलहाल इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से यह भी पूछा कि उन्हें आरोपी की कस्टडी क्यों चाहिए? इस पर जांच अधिकारी ने बताया कि ज्वेलरी और कैश पहले ही बरामद कर लिए गए हैं, लेकिन मामले में अन्य पहलुओं की जांच बाकी है.

पुलिस ने अदालत को बताया कि वे यह पता लगाने के लिए अन्य लोगों से भी पूछताछ करना चाहते हैं कि क्या इस अपराध में किसी और की भी संलिप्तता है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ कर केस से जुड़े अहम सुराग जुटाए जाएंगे. फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच तेज कर दी गई है और आने वाले दिनों में इस केस से जुड़े और खुलासे हो सकते हैं. .

IRS की बेटी के साथ रेप और मर्डर

बता दें कि बीते बुधवार को अमर कॉलोनी इलाके के कैलाशा हिल्स में एक IRS अधिकारी की 22 साल की बेटी के साथ रेप, मर्डर और लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था. वारदात को किसी और ने नहीं बल्कि IRS के घर में काम कर चुके पूर्व नौकर राहुल मीणा ने ही अंजाम दिया था. पुलिस ने 12 घंटे के अंदर मामले का खुलासा करते हुए आरोपी राहुल मीणा को द्वारका के होटल से गिरफ्तार कर लिया था.

जॉइंट कमिश्नर विजय कुमार ने दी जानकारी

दिल्ली पुलिस के जॉइंट कमिश्नर विजय कुमार ने बताया कि अभी तक की जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं. आरोपी राहुल मीणा वारदात वाले दिन करीब 41 मिनट तक घर के अंदर मौजूद रहा और पूरी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया. बुधवार सुबह पीड़िता के माता-पिता ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी बेटी घर में बेहोश पड़ी है. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

41 मिनट तक घर में रहा राहुल मीणा

इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और शुरुआती शक घर के नौकर राहुल मीणा पर गया. जांच के दौरान CCTV फुटेज खंगाले गए, जिसमें आरोपी सुबह करीब 6:30 बजे कॉलोनी में दाखिल होता दिखा. वह 6:39 बजे घर में घुसा और करीब 7:20 बजे बाहर निकला. इस दौरान वह करीब 41 मिनट तक घर के अंदर रहा.

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी को घर की पूरी जानकारी थी. उसे पता था कि लड़की के माता-पिता सुबह मॉर्निंग वॉक और जिम के लिए जाते हैं, जिससे लड़की घर में अकेली रह जाती है. उसे यह भी जानकारी थी कि घर की चाबी शू रैक में रखी जाती है. वारदात के बाद आरोपी ने अपने कपड़े बदले और फरार हो गया.

10 हजार रुपए में बेच दिया था मोबाइल

पुलिस ने तुरंत 15 टीमों का गठन कर दिल्ली के साथ-साथ राजस्थान के कई इलाकों में छापेमारी शुरू की. आखिरकार आरोपी को द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया गया. जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी एक दिन पहले राजस्थान के अलवर में भी एक रेप की घटना को अंजाम दे चुका था, जहां उसके खिलाफ मामला दर्ज है. पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने अपना मोबाइल फोन 10 हजार रुपए में बेच दिया था, ताकि उसकी लोकेशन ट्रेस न हो सके.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply