CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

नींद में मां-बेटी पर तेजाबी हमला! युवती की मौत; 10 घंटे बाद पुलिस का सनसनीखेज खुलासा

Satya Report:  उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में सोती हुई मां-बेटी पर तेजाबी हमला और हमले में बेटी की मौत के मामले में पुलिस ने 10 घंटे में ही खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

मां-बेटी पर एसिड अटैक के आरोपी गिरफ्तार
मां-बेटी पर एसिड अटैक के आरोपी गिरफ्तार

प्रमोद कुमार गौड़/कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शुक्रवार तड़के एक युवती और उसकी मां पर सोते समय तेजाब से हमला कर दिया गया. इस वारदात में गंभीर रूप से झुलसी युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसकी मां अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महज 10 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया.

क्या है पूरी घटना

जानकारी के मुताबिक, रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में सुबह करीब 3:30 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि कुछ अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर सो रही 25 वर्षीय काजल यादव पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया है. इस हमले में उसकी मां लीलावती भी बुरी तरह झुलस गईं. परिजन तुरंत दोनों को जिला अस्पताल ले गए, जहां से हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. इलाज के दौरान काजल ने दम तोड़ दिया

सूचना मिलते ही पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और मामले के जल्द खुलासे के लिए कई टीमों का गठन किया गया. मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने शक के आधार पर जांच तेज कर दी.

प्रेमी ने ही मां-बेटी को तेजाब से नहलाया!
जांच के दौरान सामने आया कि मुख्य आरोपी का मृतका के साथ प्रेम संबंध था. युवती द्वारा बातचीत बंद करने और उसकी शादी तय होने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी ने इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया. उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर पहले से योजना बनाई और खिड़की के रास्ते घर में घुसकर सो रही युवती पर तेजाब डाल दिया.

पुलिस ने दो आरोपी किये गिरफ्तार
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. बताया जा रहा है कि वारदात में इस्तेमाल किया गया तेजाब आरोपी बाहर से लेकर आया था. फिलहाल पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है.

. .

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply