India

तमिलनाडु में आज एक्टर विजय का होगा राजतिलक, सुबह 10 बजे लेंगे CM पद की शपथ

टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय आज तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री होंगे. आज सुबह 10 बजे वो सीएम पद की शपथ लेंगे. विजय तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह होगा. इसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी शामिल होंगे. कल यानी शनिवार को उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया था.

तमिलनाडु में आज एक्टर विजय का होगा राजतिलक, सुबह 10 बजे लेंगे CM पद की शपथ
तमिलनाडु में आज एक्टर विजय का होगा राजतिलक, सुबह 10 बजे लेंगे CM पद की शपथ

उन्होंने ये कदम विदुतलाई चिरुथाइगल काची से समर्थन मिलने के बाद उठाया है. TVK चीफ विजय ने तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से लोक भवन में मुलाकात की. इस दौरान विजय ने अन्य पार्टी से मिले समर्थन पत्रों को भी राज्यपाल को सौंपा है. विजय ने राज्यपाल को विश्वास दिलाया है कि उनके पास बहुमत के आंकड़े से ज्यादा विधायक हैं.

विजय के समर्थकों में खुशी की लहर

बताया जा रहा है कि तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए VCK के TVK को सपोर्ट देने के बाद एक्टर विजय के समर्थकों में खुशी की लहर है. इसी के साथ VCK के प्रेसिडेंट थोल थिरुमावलवन ने TVK लीडर आधव अर्जुन को ऑफिशियल कन्फर्मेशन लेटर सौंप दिया है. दोनों ही नेताओं ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा की है. इसके साथ ही विजय की सरकार गठन में आ रही बाधाएं दूर हो गई हैं. अब विजय की पार्टी आसानी से राज्य में अपनी सरकार बना सकेगी.

#WATCH TVK चीफ विजय ने तमिलनाडु के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से लोक भवन में मुलाकात की।

कांग्रेस, CPI, CPI , VCK और IUML के समर्थन से अब 121 विधायक TVK के सपोर्ट में हैं, और राज्य में सरकार बनाने का उसका रास्ता अब साफ हो गया है।

pic.twitter.com/lueTQsMgoi

— ANI_HindiNews May 9, 2026

थिरुमावलवन से मुलाकात के बाद VCK का ऐलान

हाल ही में, TVK नेताओं ने थिरुमावलवन से मुलाकात कर बातचीत की. बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद ही VCK ने TVK को समर्थन देने की घोषणा करते हुए लेटर जारी कर दिया. विश्लेषकों का मानना ​​है कि राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों के लिए संघर्ष के चलते दोनों दल नजदीक आए हैं.

तमिलनाडु | VCK प्रेसिडेंट थोल. थिरुमावलवन ने TVK के जनरल सेक्रेटरी – इलेक्शन कैंपेन मैनेजमेंट – आधव अर्जुन को ऑफिशियल कन्फर्मेशन लेटर दिया, जिसमें राज्य में सरकार बनाने के लिए TVK को अपना सपोर्ट दिया गया।

pic.twitter.com/IuPUWy6B3h

— ANI_HindiNews May 9, 2026

दलित और बहुजन वोट बैंक वाली VCK का समर्थन विजय के नेतृत्व वाली टीवीके के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. कहा जा रहा है कि इससे राज्य में एक अलग तरह की राजनीति देखने को मिलेगी.

जादुई आंकड़े को पार करने के बाद राज्य भर में TVK का जश्न

वहीं विजय की पार्टी TVK को पहले ही कांग्रेस, सीपीआई और सीपीएम पार्टियों का समर्थन प्राप्त हो चुका है. उसके पास वीसीके के नवीनतम निर्णय के बाद कुल 121 विधायकों की संख्या है. सरकार गठन के लिए आवश्यक जादुई आंकड़े को पार करने के बाद राज्य भर में टीवीके कार्यकर्ता जश्न में डूबे हुए हैं.

#WATCH चेन्नई | तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए VCK के TVK को सपोर्ट देने के बाद TVK समर्थकों में खुशी की लहर है। VCK के प्रेसिडेंट थोल थिरुमावलवन ने TVK लीडर आधव अर्जुन को ऑफिशियल कन्फर्मेशन लेटर सौंप दिया है। pic.twitter.com/11RTqwh20o

— ANI_HindiNews May 9, 2026

माना जा रहा है कि विजय जल्द ही समर्थन पत्रों के साथ विधानसभा जाएंगे और राज्यपाल से मुलाकात करेंगे.

जानें TVK और समर्थन देने वाली पार्टियों के पास कितनी सीटें

  1. TVK 108 सीटें
  2. कांग्रेस 5 सीटें
  3. CPI 2 सीटें
  4. CPI 2 सीटें
  5. VCK 2 सीटें
  6. IUML 2 सीटें

कुल TVK+ : 121 सीटें . बहुमत के लिए 118 सीटें होना जरूरी है.

शपथ ग्रहण समारोह का समय बदला, राहुल गांधी होंगे शामिल

तमिलनाडु के नए CM विजय के शपथ ग्रहण समारोह का समय बदलकर आज सुबह 10 बजे कर दिया गया है. आधिकारिक तौर पर लेटर भी जारी कर दिया गया है. ऐसे में माना जा रहा है कि एक्टर विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है. रविवार यानी 10 मई की सुबह विजय सीएम की पद की शपथ ले सकते हैं.

Leader of Opposition Rahul Gandhi to attend the swearingin ceremony of Tamil Nadu CMdesignate Vijay in Chennai, tomorrow .

— ANI May 9, 2026

वहीं, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज चेन्नई में तमिलनाडु के मनोनीत मुख्यमंत्री विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply