BollywoodIndiaTrending

‘पेड्डी’ बैकलैश पर जान्हवी के समर्थन में उतरे को-एक्टर, बोले- बेवजह टारगेट किया जा रहा है

फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर सोशल मीडिया पर जारी बहस के बीच अभिनेता जगपति बाबू ने अपनी कोएक्ट्रेस जान्हवी कपूर का समर्थन किया है। अचम्मा के किरदार को लेकर उठे विवाद के बीच उन्होंने कहा कि किसी कलाकार को व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाना उचित नहीं है और दर्शकों को फिल्म तथा कलाकार में फर्क समझना चाहिए।

‘पेड्डी’ बैकलैश पर जान्हवी के समर्थन में उतरे को-एक्टर, बोले- बेवजह टारगेट किया जा रहा है
‘पेड्डी’ बैकलैश पर जान्हवी के समर्थन में उतरे को-एक्टर, बोले- बेवजह टारगेट किया जा रहा है

जाह्नवी को दोष देना गलत

फिल्म में अप्पालासुरी का किरदार निभाने वाले जगपति बाबू ने कहा कि किसी किरदार को किस तरह पर्दे पर दिखाया जाएगा, इसका फैसला अभिनेता नहीं बल्कि निर्देशक करता है। ऐसे में जाह्नवी कपूर को इसके लिए जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है।

उन्होंने कहा, “एक कलाकार के तौर पर मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि अभिनेता को निशाना मत बनाइए। उस लड़की को टारगेट करना गलत है। हम नहीं जानते कि इस बारे में उसकी निजी राय क्या थी या वह हर रचनात्मक फैसले से सहमत थी या नहीं।”

जगपति ने आगे कहा कि कलाकार निर्देशक के विजन पर भरोसा करके काम करते हैं। “ऐसा नहीं है कि उसने खुद इसके लिए जोर दिया हो। उसने वही किया जो निर्देशक ने उससे करने के लिए कहा। जब कोई कलाकार किसी निर्देशक के विजन पर भरोसा करता है, तो वह उसी के अनुसार काम करता है। कई बार चीजें काम करती हैं और कई बार नहीं। इस मामले में मैं जान्हवी का समर्थन करता हूं।”

उन्होंने दर्शकों से अपील करते हुए कहा कि अगर फिल्म पसंद आए या न आए तो उसकी आलोचना कीजिए, लेकिन किसी कलाकार को ट्रोल करके मानसिक तनाव देना सही नहीं है।

हैदराबाद में आयोजित फिल्म के थैंकयू मीट में भी जगपति बाबू ने विवाद पर इशारोंइशारों में बात की। उन्होंने कहा, “पेड्डी ने खेला, संघर्ष किया और जीत हासिल की। रिलीज के बाद जीतने के बावजूद टीम को फिर लड़ना पड़ा। शायद यह इकलौता ऐसा खेल है जिसमें दो बार जीतना पड़ता है।” अभिनेता ने कहा कि किसी फिल्म की असली किस्मत दर्शक तय करते हैं, चाहे उसने 300 करोड़ कमाए हों या 400 करोड़।

उन्होंने राम चरण की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसी कहानी वाली फिल्म के लिए निर्माता और स्टार को तैयार करना आसान नहीं था। अगर फिल्म असफल हो जाती तो लोगों की प्रतिक्रिया बिल्कुल अलग होती, लेकिन राम चरण ने पूरी जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई।

क्यों हुआ था विवाद?

फिल्म पेड्डी को के किरदार को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। कई दर्शकों ने आरोप लगाया कि किरदार को जरूरत से ज्यादा ग्लैमरस और आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है। कुछ दृश्यों में रोमांस और सहमति को लेकर भी सवाल उठाए गए।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply