BusinessIndia

​इंफ्रास्ट्रक्चर-एनर्जी पर अडानी ग्रुप का बड़ा दांव! इस साल ₹2.2 लाख करोड़ होगा Capex

अडानी ग्रुप लगातार अपने निवेश को बढ़ा रहा है. अलग अलग कारोबार में ग्रुप ने अपने निवेश में इजाफा किया है. खासकर इंफ्रा और एनर्जी सेक्टर में निवेश को काफी बढ़ा दिया है. ग्रुप के मुख्य वित्त अधिकारी जुगेशिंदर रॉबी सिंह ने जानकारी दी है कि अडानी ग्रुप का कैपेक्स चालू वित्त वर्ष में 41 फीसदी से अधिक बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपए रहने का अनुमान है. उन्होंने कहा कि अडानी ग्रुप के पास सालाना 4.5 लाख करोड़ से पांच लाख करोड़ रुपए तक निवेश करने की वित्तीय क्षमता है, लेकिन जमीन पर इतनी बड़ी परियोजनाओं को पूरा करने की उसकी क्रियान्वयन क्षमता फिलहाल सीमित है.

​इंफ्रास्ट्रक्चर-एनर्जी पर अडानी ग्रुप का बड़ा दांव! इस साल ₹2.2 लाख करोड़ होगा Capex

किस साल कितना किया खर्च

सिंह ने बताया कि इंफ्रा सेक्टर पर केंद्रित ग्रुप ने वित्त वर्ष 202526 में 1.56 लाख करोड़ रुपए, 202425 में 1.10 लाख करोड़ रुपए और 202324 में 80,000 करोड़ रुपए का कैपेक्स किया था. उन्होंने यहां एक कार्यक्रम के दौरान अलग से बातचीत में कहा कि ग्रुप की योजना अपनी कुल पूंजी जरूरतों का 7075 प्रतिशत घरेलू कैपिटल मार्केट से स्थाई आधार पर जुटाने की है. फिलहाल ग्रुप के कुल कर्ज में घरेलू फंडिंग की हिस्सेदारी करीब 56 प्रतिशत है. इंटरनेशनल मार्केट से धन जुटाने के बारे में सिंह ने कहा कि ग्रुप वित्त वर्ष 202728 में डॉलर में पब्लिक बॉन्ड जारी करने पर विचार कर सकता है. इसमें 20 साल की अवधि वाले बॉन्ड भी शामिल हो सकते हैं.

कितने कर्ज की है जरुरत

उन्होंने कहा कि ग्रुप की कंपनियों पर करीब 60 करोड़ डॉलर का कर्ज मैच्योर होने वाला है. संबंधित कंपनियों के पास इसके रीपेमेंट के लिए पर्याप्त कैश है. मौजूदा कर्ज की जगह कुछ नया कर्ज भी लिया जा सकता है. सिंह के मुताबिक, वित्त वर्ष 202627 में ग्रुप की कर्ज लेने की जरूरत करीब 1.31.4 लाख करोड़ रुपए रहेगी और अगले वित्त वर्ष में भी यह लगभग इतनी ही रहने का अनुमान है. धन जुटाने की लागत 2019 के मुकाबले करीब 1.8 प्रतिशत कम है. उन्होंने बताया कि ग्रुप का कुल ग्रॉस कर्ज करीब 3.23.3 लाख करोड़ रुपए है और शुद्ध कर्ज तथा करपूर्व आय का अनुपात 2.83 गुना है. सिंह ने कहा कि भारत के व्यापार समझौतों से ग्रुप के एयरपोर्ट और पोर्ट बिजनेस को इनडायरेक्ट बेनिफिट मिलेगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply