India

14 जून तक एडमिट कार्ड, छात्र खुद चुन सकेंगे शहर… NEET UG री-एग्जाम पर क्या-क्या बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान?

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में NEETUG की परीक्षा दोबारा कराने को लेकर कई अहम बातें बताई. उन्होंने कहा कि NTA ने NEETUG परीक्षा के लिए नई तारीख जारी कर दी है. ये दोबारा परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी. उन्होंने कहा कि दोतीन विषय अभिभावकों, स्टूडेंट्स के सामने रखना चाहता हूं. 3 मई को परीक्षा हुई, 7 मई को आपत्ति आई कि गेस पेपर से कुछ प्रश्न आए हैं. फिर जांच की गई तीन, चार दिन में जब हमें स्पष्टता हुई तो 12 तारीख को परीक्षा रद्द की.

14 जून तक एडमिट कार्ड, छात्र खुद चुन सकेंगे शहर… NEET UG री-एग्जाम पर क्या-क्या बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान?
14 जून तक एडमिट कार्ड, छात्र खुद चुन सकेंगे शहर… NEET UG री-एग्जाम पर क्या-क्या बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान?

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पिछली बार जो विसंगति आई, उसके लिए राधाकृष्णन कमेटी की गठित हुई थी. रद्द होने के बाद दो प्रकार के मत आए, हम दोनों प्रकार के मतों को स्वीकार करते हैं. हम आज नई तिथि के साथ आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम नहीं चाहते थे कि एजुकेशन माफियाओं के हाथ में कुछ आए. इस मामले में सरकार का जीरो टॉलरेंस है. हमने 12 को परीक्षा रद्द किया, अब 21 जून को नई परीक्षा होगी. जीरो टॉलरेंस के साथ लंबी लड़ाई है.

‘सरकार इसे गंभीरता से ले रही’

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया हैंडल से गुमराह किया जा रहा है, भ्रमित किया जा रहा है. सरकार ने तुरंत सीबीआई को जान के आदेश दिए हैं. सीबीआई इस बार तह तक जाएगी. उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकार का नेतृत्व इसे गम्भीरता से ले रहा है. इस बार मॉल प्रैक्टिस नहीं होने देंगे, जो भी दहशतगर्द हैं उनके लिए वार्निंग है.

‘अपनी पसंद का शहर चुन सकेंगे छात्र’

शिक्षामंत्री ने कहा कि हम नहीं चाहते थे कि कोई माफिया आपकी सीट छीन ले. देशहित में हमें कठोर निर्णय लेने पड़े हैं. उन्होंने बताया कि अनेक सुधारों के सुझाव आए हैं. एनटीए अभी योग्य व्यक्ति अधिकारी के हाथ में है. देश में 1 करोड़ परीक्षा परीक्षा कंडक्ट करता है. धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के साथ NTA बना है. NTA में जीरो एरर हो, इसके लिए काम करना होगा.

परीक्षा कैंसिल के दिन NTA ने कहा था कि एग्जामिनेशन फीस हो रिटर्न करेंगे और आगे वाली परीक्षा की जीरो फीस होगी. हम एक सप्ताह विद्यार्थियों को अपनी पसंद का शहर, हम अवसर देंगे कि वो किस शहर में परीक्षा देना चाहते हैं. इसके लिए विंडो खुला रहेगा. उन दो से पांच जो एग्जामिनेशन टाइम था, टाइम बढ़ाया जाएगा और 2 से शुरू होगा 5.15 तक होगा. 14 जून तक एडमिट कार्ड पहुंच जाएगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply