घर को साफसुधरा और सुंदर बनाए रखने के लिए सिर्फ अंदर की सफाई ही जरूरी नहीं होती, बल्कि घर के मेन गेट का साफ और चमकदार होना भी जरूरी होता है। मेन गेट घर की पहली पहचान होता है और बाहर से आने वाले हर व्यक्ति के सबसे पहले उसी पर नजर पड़ती है। ऐसे में अगर गेट पर धूल, मिट्टी, जंग या काले दाग जमा हो जाएं, तो ये पूरे घर की सुंदरता को कम कर देते हैं।

खासतौर पर स्टील या लोहे के गेट बारिश, धूप और प्रदूषण के कारण जल्दी गंदे हो जाते हैं। अगर समय पर इसकी सफाई न की जाए तो इन पर जंग लगने लगता है और धीरेधीरे चमक खत्म होने लगती है। हालांकि, कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से आप स्टील के गेट को फिर से नया जैसा बना सकते हैं। आइए जानते हैं:
1 साबुन और गुनगुने पानी से करें सफाई
स्टील के गेट को साफ करने का सबसे आसान तरीका है साबुन और गुनगुना पानी का मिश्रण। यह काफी असरदार माना जाता है। इसके लिए एक बाल्टी में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा डिटर्जेंट या लिक्विड साबुन मिलाएं। अब किसी मुलायम कपड़े या स्पंज की मदद से गेट को अच्छे से साफ करें। इससे धूल, मिट्टी और चिकनाई आसानी से हट जाती है। सफाई के बाद सूखे कपड़े से गेट को पोंछ दें, ताकि पानी का निशान हट जाए।
2 सिरका और बेकिंग सोडा
अगर गेट पर काले दाग या जिद्दी गंदगी जमा हो गई है, तो सफेद सिरका और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कारगर साबित हो सकता है। एक बाउल में दोनों को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और इसे दाग वाली जगह पर लगाकर 1015 मिनट तक के लिए छोड़ दें। इसके बाद ब्रश या कपड़े की मदद से रगड़कर साफ कर दें। इससे दाग आसानी से हट जाते हैं और गेट की पुरानी चमक वापस आने लगती है।
3 जंग कैसे हटाएं
गेट के ऊपर शेड लगाने के बाद भी बारिश के मौसम में पानी इनपर पड़ ही जाता है। लोहे या स्टील के गेट पर जब पानी पड़ता है तो धीरेधीरे इन पर जंग लगने लगती है। ऐसे में इसे हटाने के लिए नींबू और नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। जंग वाली जगह पर पहले नींबू का रस लगाएं और फिर ऊपर से नमक छिड़क दें। कुछ देर बाद वायर ब्रश या पुराने टुथब्रश से रगड़ कर साफ करें। इससे धीरेधीरे जंग हट सकती है।
4 कैसे बढ़ाएं चमक
गेट की सफाई के बाद चमक बढ़ाने के लिए उस पर नारियल तेल, ऑलिव ऑय या फिर स्टील पॉलिश लगा सकते हैं। इससे गेट में नई जैसी चमक आ जाती है और उस पर जल्दी धूल नहीं जमती और जंग लगने का खतरा भी काफी कम हो जाता है।
5 बारिश में बचाने का तरीका
बारिश में स्टील और लोहे के गेट पर जब पानी पड़ता है तो ये जल्दी खराब और गंदे होने लगते हैं। ऐसे में इनपर एंटीरस्ट पेंट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे गेट लंबे समय तक सुरक्षित और चमकदार बने रहते हैं। इसके साथ ही मेन गेट की नियमित सफाई करने से जल्दी धूलमिट्टी नहीं चिपकती।
बिना उतारे पर्दे साफ करने के 5 आसान तरीके
पर्दों को साफ करते समय पहले उनके फैब्रिक के अनुसार तरीका चुनना चाहिए। कुछ पर्दे ड्राई क्लीन कराए जा सकते हैं, जबकि कुछ को हल्के डिटर्जेंट से हाथ से धोया जा सकता है।



