Baingan Mein Kida Lag Jaye to Kya Kare: किचन गार्डन में बैंगन उगाना बहुत आसान माना जाता है लेकिन इसकी सही देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है। कई बार पौधों में कीटों और बीमारियों की वजह से ग्रोथ प्रभावित होने लगती है। बैंगन के पौधों को ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है क्योंकि इनमें कीड़े और बीमारियां अन्य सब्जियों की तुलना में जल्दी लग जाती हैं। इन पौधों में ब्लैक फ्ली, बीटल, एफिड्स, कटवर्म जैसे कीट लगते हैं। बैंगन को कीटों से दूर रखने के लिए आप घरेलू कीटनाशकों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

खराब पत्तों को हटाएं
बैंगन के पौधे में कीड़े लग रहे हैं तो इसकी छंटाई जरूरी है। इसके लिए खराब पत्तों को पौधे से हटा दें, जिससे समस्या ज्यादा न फैल पाए। समयसमय पर बैंगन के पौधे की छंटाई करें। अगर तना ज्यादा लंबा है तो उसे काट सकते हैं क्योंकि इससे पौधे की ग्रोथ रुक जा सकती है। इसके अलावा पीली पत्तियों को भी तोड़कर हटा दें। दरअसल पोषक तत्वों की कमी की वजह से बैंगन के पौधे की पत्तियां पीली पड़ जाती हैं।
लहसुन का पानी
लहसुन को प्राकृतिक कीट नियंत्रण के लिए उपयोगी माना जाता है। इसका इस्तेमाल आप पौधे से कीटों को दूर करने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए कुछ लहसुन की कलियों को पीसकर पानी में मिलाएं और कुछ देर तक ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद इस मिश्रण को किसी स्प्रे बोतल में छानकर भर लें। इसे पौधों की पत्तियों पर छिड़कें। ऐसा हफ्ते में एक या दो बार कर सकते हैं।
नीम का तेल
किचन गार्डन की देखभाल के लिए नीम का तेल बहुत अच्छा नुस्खा माना जाता है। नीम का तेल कई प्रकार के हानिकारक कीटों को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। इसके लिए पानी में थोड़ा नीम का तेल मिक्स करके घोल तैयार कर लें। अब इसे शाम के समय पौधों पर स्प्रे करें। इससे कीटों की संख्या कम हो सकती है।
बर्तन धोने के साबुन की कुछ बूंदे
अगर बैंगन के पौधे में छोटेछोटे कीट दिख रहे हैं तो इसके लिए साबुन का घोल इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक लीटर पानी में बर्तन धोने वाला लिक्विड साबुन की कुछ बूंदें मिलाएं। अब इसे कीट प्रभावित पौधों की पत्तियों पर स्प्रे करें। हालांकि पौधों पर अधिक साबुन की मात्रा का उपयोग करने से बचें। यह पत्तियों को नुकसान पहुंचा सकता है।
पौधे के आसपास सफाई
बैंगन के पौधे के आसपास गिरे पत्ते, खरपतवार और अन्य कचरे को नियमित रूप से हटाते रहें। गंदगी और खरपतवार की मौजूदगी में कीट तेजी से पनप सकते हैं। साफसुथरा वातावरण पौधों को स्वस्थ और कीटों से दूर रखने में मदद कर सकता है। सही देखभाल, समय पर छंटाई और घरेलू तरीकों की मदद से बैंगन के पौधे को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है।
डिस्क्लेमर: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए विशेषज्ञ से जरूर परामर्श करें।



