India

लगातार 3 हार के बाद फूटा भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर का गुस्सा, सरेआम बताया इस खिलाड़ी को हार का जिम्मेदार

Shreyas Iyer: भारत और इंग्लैंड के बीच कल रात 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुक़ाबला मैनचेस्टर में खेला गया, जहां भारतीय टीम को इंग्लैंड के सामने 4 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. ऐसे में टीम इंडिया को नए कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अब तक लगातार 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

लगातार 3 हार के बाद फूटा भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर का गुस्सा, सरेआम बताया इस खिलाड़ी को हार का जिम्मेदार

वहीं 1 मैच बारिश की वजह से ड्रा रहा है. भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और इंग्लैंड के सामने 191 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे इंग्लैंड ने जैकब बेथल की विस्फोटक बल्लेबाजी की वजह से 1 ओवर पहले ही हासिल कर लिया. इस हार के बाद भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस हार पर बात की है.

Shreyas Iyer ने बिना नाम लिए इस खिलाड़ी को माना हार का जिम्मेदार

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस हार का जिम्मेदार पूरी तरह से रवि बिश्नोई को माना, लेकिन उन्होंने उनका नाम नही लिया और कहा कि

“मुझे लगता है कि हम सब जानते हैं कि चीज़ें कहाँ बिगड़ीं, लेकिन मैं किसी एक खिलाड़ी का नाम नहीं लेना चाहता. मुझे लगा कि ठीक है, इसके बाद वह मज़बूती से वापसी करेगा, लेकिन 17वें ओवर ने हमें बहुत परेशान किया. हालांकि, वह इससे सीखेगा. मुझे लगता है कि उतारचढ़ाव वाले उछाल वाली इस पिच पर यह एक ज़बरदस्त स्कोर था.”

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जैकब बेथल की जमकर तारीफ़ की है. जैकब बेथल ने शानदार बल्लेबाजी की और अंत में 17वें ओवर में चौके छक्के की बारिश करके मैच भारत से छीन लिया. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि

“शुरुआती 15 ओवरों में हम गेम में हावी थे, लेकिन अचानक जैकब ने जिस तरह से खेला, उसका श्रेय उन्हें जाता है. उन्होंने शुरुआत में ही मैदान के डाइमेंशन और विकेट को समझ लिया था. वह ऑफ स्टंप के ठीक बाहर गेंदबाज़ी कर रहे थे, और यह बहुत अच्छी तरह से प्लान किया गया था.”

श्रेयस अय्यर ने सैम करन से भारतीय गेंदबाजों को सीखने की दी सलाह

भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर , इंग्लैंड के आलराउंडर सैम करन से काफी ज्यादा प्रभावित दिखे. श्रेयस अय्यर ने भारतीय गेंदबाजों को सैम करन से सीखने की सलाह दी है. श्रेयस अय्यर ने भारतीय गेंदबाजों को कहा कि

“उनमें एक निडर रवैया है, वह बेखौफ़ हैं. नेट्स में वह जिस तरह से बैटिंग करते हैं… उनसे कुछ सीखने लायक है. मुझे उम्मीद नहीं थी कि वह नर्वस होंगे. बिल्कुल, मेरा हौसला हमेशा बुलंद रहता है और मुझे पता है कि यह सबसे निचला स्तर है जहाँ तक आप जा सकते हैं.”

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply