BusinessIndia

Air India के बाद IndiGo का बड़ा दांव! कम कीमत वाले टिकट से बढ़ेगी एयरलाइंस में जंग

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo ने उन यात्रियों के लिए नया और किफायती किराया विकल्प लॉन्च किया है, जो सिर्फ केबिन बैग के साथ यात्रा करते हैं. एयरलाइन ने ‘IndiGo Lite’ नाम से नया इकोनॉमी किराया पेश किया है. इसकी बुकिंग 1 जुलाई से शुरू हो गई है, जबकि इस किराए पर यात्रा 15 जुलाई या उसके बाद की उड़ानों के लिए की जा सकेगी. यह सुविधा केवल IndiGo की वेबसाइट और मोबाइल ऐप जैसे डायरेक्ट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी.

Air India के बाद IndiGo का बड़ा दांव! कम कीमत वाले टिकट से बढ़ेगी एयरलाइंस में जंग

क्याक्या मिलेगा Lite किराए में?

IndiGo Lite किराया घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सभी नॉनस्टॉप उड़ानों पर लागू होगा. इस टिकट में यात्रियों को 7 किलोग्राम तक का केबिन बैग ले जाने की अनुमति मिलेगी. इसके साथ ही बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के ऑटोअसाइन सीट भी दी जाएगी. हालांकि, अगर कोई यात्री चेकइन बैगेज, अपनी पसंद की सीट, भोजन या प्रायोरिटी बोर्डिंग जैसी अतिरिक्त सुविधाएं चाहता है, तो उसे इनके लिए अलग से भुगतान करना होगा.

BluChip लॉयल्टी प्रोग्राम का भी मिलेगा फायदा

एयरलाइन ने साफ किया है कि Lite किराया लेने वाले यात्रियों को भी उसके BluChip लॉयल्टी प्रोग्राम का लाभ मिलता रहेगा. यानी यात्री इस टिकट पर भी लॉयल्टी पॉइंट्स कमा सकेंगे और भविष्य में उन्हें रिडीम भी कर पाएंगे.

बढ़ती लागत के बीच नया दांव

हाल के महीनों में भारतीय एयरलाइंस पर परिचालन लागत का दबाव बढ़ा है. ईरान से जुड़े भूराजनीतिक तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है, जिससे एविएशन टरबाइन फ्यूल महंगा हुआ है. ATF एयरलाइंस के कुल परिचालन खर्च का सबसे बड़ा हिस्सा होता है. इसके अलावा कुछ अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्गों पर प्रतिबंध और लंबी उड़ानें भी एयरलाइंस की लागत बढ़ा रही हैं. ऐसे समय में कम कीमत वाला यह नया किराया ग्राहकों को आकर्षित करने की रणनीति माना जा रहा है.

Air India भी ला चुकी है ऐसा प्लान

गौरतलब है कि पिछले महीने Air India ने भी बजट यात्रियों के लिए बेसिक इकोनॉमी किराया शुरू किया था, जिसमें मुफ्त भोजन शामिल नहीं है. ऐसे में माना जा रहा है कि भारतीय विमानन बाजार में अब कम कीमत वाले किराए को लेकर प्रतिस्पर्धा और तेज हो सकती है.

फिलहाल IndiGo के बेड़े में 440 से अधिक विमान हैं. एयरलाइन रोजाना 2,100 से ज्यादा उड़ानों का संचालन करती है और 95 से अधिक घरेलू तथा 40 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए अपनी सेवाएं देती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply