CricketIndiaTrending

टीम इंडिया की कप्तानी छीने जाने के बाद अब फॉर्म में लौटे सूर्यकुमार यादव, 200 के स्ट्राइक रेट से जड़ा तेज अर्द्धशतक

भारत को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 जीताने वाले सूर्यकुमार यादव को अब टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया है. सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छिनने के साथ ही उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के अलावा एशियन गेम्स से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. अब भारतीय टीम की कप्तानी छीने जाने के बाद सूर्यकुमार यादव अब फॉर्म में लौट आए हैं.

टीम इंडिया की कप्तानी छीने जाने के बाद अब फॉर्म में लौटे सूर्यकुमार यादव, 200 के स्ट्राइक रेट से जड़ा तेज अर्द्धशतक
टीम इंडिया की कप्तानी छीने जाने के बाद अब फॉर्म में लौटे सूर्यकुमार यादव, 200 के स्ट्राइक रेट से जड़ा तेज अर्द्धशतक

सूर्यकुमार यादव इस समय मुंबई टी20 लीग में खेल रहे हैं और कप्तानी छीने जाने के बाद से लगातार दूसरे मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है और 200 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से अर्द्धशतक जड़ दिया है.

Suryakumar Yadav ने जड़ा 200 के स्ट्राइक रेट से अर्द्धशतक

सूर्यकुमार यादव ने 8 जून को ट्रायंफ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट की ओर से खेलते हुए 72 रन की आतिशी पारी खेली जो 36 गेंद में आई. इससे उनकी कप्तानी वाली टीम ने मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स को छह विकेट से हराया. सूर्यकुमार यादव जब बल्लेबाजी के लिए उतरे तब उनकी टीम मुसीबत में थी.

सूर्यकुमार यादव इस मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे और शानदार अर्द्धशतक बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई. सूर्यकुमार यादव के बल्ले से इस दौरान 13 चौके व एक छक्का शामिल रहा.

153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए जब सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए उतरे तो, उस समय तक 36 रनों पर ट्रायंफ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे. ओपनर अखिल हरवाडकर और वेदांत मुरकर सस्ते में आउट हुए.

हालांकि सूर्यकुमार यादव ने नूतन गोयल के साथ तीसरे विकेट के लिए 103 रन की साझेदारी की. इससे उनकी टीम जीत के करीब पहुंच गई. सूर्यकुमार यादव ने जिम्मेदारी संभाली और अंत तक नाबाद रहे और 4 ओवर पहले ही अपनी टीम को जीत दिला दी.

Suryakumar Yadav की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

सूर्यकुमार यादव को आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के बाद जब रोहित शर्मा ने संन्यास का ऐलान किया था, तब उन्हें टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था. सूर्यकुमार यादव ने उसके बाद से लगातार 2 सालों तक टीम इंडिया की कप्तानी की और इस दौरान उन्होंने टीम इंडिया को हर सीरीज में जीत दिलाई, इसके साथ ही उन्होंने भारत को एशिया कप 2025 और आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का ख़िताब जीताया.

हालांकि बतौर कप्तान सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन तो बेहद शानदार था, लेकिन बतौर बल्लेबाज उनके बल्ले से रन नही निकल रहे थे. सूर्यकुमार यादव ने उन 2 सालों में मुश्किल से 2 अर्द्धशतक लगाया था. वहीं आईपीएल 2026 में भी उनका बल्ला खामोश रहा और इसी वजह से न सिर्फ उनकी कप्तानी गई, बल्कि उन्हें टीम इंडिया से भी बाहर का रास्ता दिखाया गया.

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply