CricketIndia

बुमराह-हेजलवुड के बाद अब पैट कमिंस को लिया आड़े हाथों, वैभव सूर्यवंशी ने 5 गेंदों में जड़े लगातार 5 छक्के

Satya Report: Vaibhav Sooryavanshi five Consecutive Sixes: आईपीएल 2026 के 36वें लीग मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें सवाई मानसिंह स्टेडियम में आमनेसामने हैं। इस मैच में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम को युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी शुरुआत दिलाई। उन्होंने अपनी पारी की पहली 6 गेंदों में 5 छक्के जड़ते हुए मैदान पर आते ही अपने इरादे साफ कर दिए और विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।

बुमराह-हेजलवुड के बाद अब पैट कमिंस को लिया आड़े हाथों, वैभव सूर्यवंशी ने 5 गेंदों में जड़े लगातार 5 छक्के
बुमराह-हेजलवुड के बाद अब पैट कमिंस को लिया आड़े हाथों, वैभव सूर्यवंशी ने 5 गेंदों में जड़े लगातार 5 छक्के

प्रफुल्ल हिंगे के ओवर में बरपा कहर

वैभव सूर्यवंशी यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करने उतरे थे। पारी का पहला ओवर प्रफुल्ल हिंगे लेकर आए, जिसकी पहली गेंद पर जायसवाल ने एक रन लिया। इसके बाद सूर्यवंशी ने दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बनाया, लेकिन फिर उन्होंने जबरदस्त अंदाज में वापसी की। ओवर की अगली चार गेंदों पर लगातार चार छक्के जड़ते हुए उन्होंने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को रोमांचित कर दिया। उनके कुछ शॉट्स इतनी लंबी दूरी के थे कि हैदराबाद के खिलाड़ी भी हैरान रह गए।

कमिंस के खिलाफ भी दिखाया आक्रामक तेवर

दूसरे ओवर में के कप्तान पैट कमिंस गेंदबाजी के लिए आए। इस ओवर की पहली पांच गेंदों का सामना यशस्वी जायसवाल ने किया, लेकिन आखिरी गेंद पर सूर्यवंशी ने स्ट्राइक ली और बिना समय गंवाए डीप मिडविकेट की दिशा में शानदार छक्का जड़ दिया। इस तरह उन्होंने अपनी पहली 6 गेंदों में कुल 5 छक्के पूरे किए और मैच में अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।

ವೈಭವದ ಸಿಕ್ಸರ್ ಮೂಲಕ ಅಬ್ಬರಿಸುತ್ತಿದ್ದಾರೆ Vaibhav Sooryavanshi! 🌟

ವೀಕ್ಷಿಸಿ | #TATAIPL2026 👉 #RRvsSRH | LIVE NOW | ನಿಮ್ಮ Star Sports ಕನ್ನಡ & JioHotstar ನಲ್ಲಿ.#TATAIPL pic.twitter.com/4cEiE5kFnQ

— Star Sports Kannada April 25, 2026

बड़े गेंदबाजों के खिलाफ जारी है आक्रामक खेल

आईपीएल 2026 में पर सभी की नजरें बनी हुई हैं और उन्होंने अपने प्रदर्शन से इसे सही भी साबित किया है। इससे पहले वह जसप्रीत बुमराह और जोश हेजलवुड जैसे दिग्गज गेंदबाजों की पहली गेंद पर भी छक्का जड़ चुके हैं। अब पैट कमिंस के खिलाफ भी उन्होंने वही अंदाज दिखाया। पिछले कुछ मुकाबलों में उनका बल्ला खामोश रहा था, लेकिन इस मैच में उन्होंने फिर से अपनी लय हासिल करते हुए शानदार वापसी के संकेत दे दिए हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply