IndiaPunjabTrending

CM मान की चेतावनी के बाद एक्शन, SIT ने सुखबीर बादल को भेजा समन; सोमवार को होगी पूछताछ

चंडीगढ़ : बहुचर्चित बहबल कलां गोलीकांड मामले में पंजाब सरकार की विशेष जांच टीम ने  शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को समन जारी कर दिया है। इस चौंकाने वाले एक्शन के बाद कयासों का बाजार गर्म है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अकाली दल की मुश्किलें काफी ज्यादा बढ़ सकती हैं।

CM भगवंत मान की चेतावनी के ठीक बाद बड़ा एक्शन

यह कार्रवाई इसलिए भी बेहद अहम मानी जा रही है क्योंकि कल ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुकेरियां में आयोजित एक जनसभा के दौरान सुखबीर बादल पर सीधा निशाना साधा था। उन्होंने मंच से खुलेआम कहा था कि ‘अब जेल जाने की बारी सुखबीर बादल की है।’ मुख्यमंत्री के इस तीखे बयान के ठीक अगले दिन आई इस बड़ी खबर ने पंजाब की सियासत में भूचाल ला दिया है।

सोमवार सुबह 11 बजे होगी आमनेसामने की पूछताछ

जांच टीम ने सुखबीर सिंह बादल को अगले सोमवार सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए हाजिर होने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि बहबल कलां गोलीकांड मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी एसआईटी अपनी जांच का दायरा लगातार बढ़ा रही है। सुखबीर बादल से पहले भाजपा नेता विजय सांपला से भी इस मामले में गहन पूछताछ की जा चुकी है, जिसके बाद अब अकाली दल के प्रमुख पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply